सौम्य

सौम्य के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सौम्य के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • सोमलता संबंधी
  • सोम देवता संबंधी
  • चंद्रमा संबंधी
  • शीतल और स्निग्ध, ठंडा और रसीला
  • गंभीर और कोमल स्वभाव का, जो चंचल न हो, सुशील, शांत, नम्र

    उदाहरण
    . रमेश सौम्य व्यक्ति है।

  • मनोहर, प्रियदर्शन, सुंदर
  • प्रफुल्ल, प्रसन्न
  • उज्वल, चमकीला
  • मांगलिक, शुभ
  • उत्तर की ओर का

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोम यज्ञ
  • चंद्रमा के पुत्र, बुध
  • भक्त, उपासक
  • बाह्मण
  • एक वैदिक ऋषि
  • औदुंबर नामक वृक्ष, उदुंबर, गूलर,
  • यज्ञ के यूप (स्तंभ) का नीचे से पंद्रह अरत्नि का स्थान
  • (आयुर्वेद) लाल होने से पहले रक्त की अवस्था या रूप
  • आधुनिक विज्ञान के अनुसार रक्त का वह अंश या तत्व जिसके फलस्वरूप जीव-जंतु कुछ विशेष रोगों से रक्षित रहते हैं, लस (सीरम)
  • पित्त
  • मार्गशीर्ष मास, अगहन
  • साठ संवत्सरों में से एक

    विशेष
    . इस संवत्सर में अनावृष्टि होती है। चूहे, टिड्डी आदि से फ़सल को हानि पहुँचती है। रोग फैलता है और राजाओं में शत्रुता होती है।

  • (ज्योतिष) सातवें युग का नाम
  • वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि
  • मृगशिरा नक्षत्र
  • एक कृच्छ् या कठिन व्रत
  • (पुराण) एक द्वीप का नाम
  • (पुराण) पृथ्वी के नौ खंडों में से एक
  • ब्राह्मणों के पितरों का एक वर्ग
  • सुशीलता, सज्जनता, भलमनसाहत
  • बायाँ हाथ
  • बाईं आँख, वाम नेत्र
  • हथेली का मध्य भाग
  • दिव्यास्त्र

    उदाहरण
    . सत्य अस्त्र मायास्त्र महाबल घोर तेज तनुकारी। पुनि पर तेज विकर्षण लीजै सौम्य अस्त्र भयहारी।

सौम्य के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सौम्य के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • amiable, gentle

सौम्य के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • सुशील, मनोहर

सौम्य के मैथिली अर्थ

सोम्य

विशेषण

  • सोम अर्थात् चंद्रमा
  • रम्य, सुंदर
  • सुशील, शांत

Adjective

  • lovely, pleasant,gentle.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा