सेवा

सेवा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सेवा के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • टहल, सुश्रुषा
  • अभिवादन, प्रणाम

सेवा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • service
  • attendance

सेवा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दूसरे को आराम पहुँचाने की क्रिया, ख़िदमत, टहल, परिचर्या

    उदाहरण
    . वह दिन-रात अपने माता-पिता की सेवा में लगा रहता है। . हमारी बीमारी में इसने बड़ी सेवा की।

  • दूसरे का काम करना, नौकरी, चाकरी

    विशेष
    . राज्य की सेवा के अतिरिक्त और प्रकार की सेवावृत्ति अधम कही गई है।

  • आराधना, उपासना, पूजा

    उदाहरण
    . ठाकुर जी की सेवा करनी चाहिए।

  • आश्रय, शरण

    उदाहरण
    . आप मुझे अपनी सेवा में ले लेते तो बहुत अच्छा था।

  • रक्षा, हिफ़ाज़त

    उदाहरण
    . सेवा बिना ये पौधे सूख गए। . वे अपने शरीर की बड़ी सेवा करते हैं।

  • दूसरों के लिए कर्तव्य का पालन, स्थान की व्यवस्था और सहायक उपकरण आदि

    उदाहरण
    . यहाँ के होटलों में अच्छी सेवाएँ उपलब्ध हैं।

  • सार्वजनिक या राजकीय कार्य जो किसी विशेष विभाग के जिम्मे होता है

    उदाहरण
    . आजकल रेल और हवाई सेवाएँ अधिक सुगम हो गई हैं।

  • वह पद या काम जिसके लिए वेतन मिलता हो

    उदाहरण
    . आजकल सरकारी सेवा मिलना बहुत मुश्किल हो गया है।

  • वह संस्था या निकाय जो सेवा प्रदान करते हैं

    उदाहरण
    . हमारे कस्बे में मोबाइल की एक नई सेवा खुली है।

  • किसी लोकोपयोगी वस्तु विषय कार्य आदि में रुचि होने के कारण उसके हित, वृद्धि, उन्नति आदि के लिए किया जाने वाला काम, जैसे–साहित्य सेवा
  • किसी के पालन-पोषण, रक्षण, संवर्धन आदि के लिए किए जाने वाले उपयुक्त काम, जैसे–गौ की सेवा, पेड़-पौधों की सेवा
  • संप्रयोग, संभोग, मैथुन, जैसे—स्त्री सेवा
  • प्रयोग, व्यवहार
  • लगाव, आसक्ति
  • चापलूसी, चाटुकारिता

सेवा से संबंधित मुहावरे

सेवा के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • परिचर्या, टहल

सेवा के गढ़वाली अर्थ

सेवा'

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • टहल, सुश्रुषा, तीमारदारी
  • देवताओं की पूजा, अर्चना
  • नौकरी
  • आदर सत्कार, आवभगत

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अभिवादन का शब्द, नमस्ते, नमस्कार, प्रणाम

Noun, Feminine

  • servitude, nursing the sick or invalid person; worship of deities, adoration; service, employment; reverence & honour

Noun, Masculine

  • salutation, obeisance

सेवा के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • परिचर्या

    उदाहरण
    . कहावत— सेवा करौ तो मेबा मिले

सेवा के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • परिचर्या, टहल

    उदाहरण
    . –राजनीति अरु गुरु की सेवा नाइ बिप्र प्रतिपारे ।

  • नौकरी, चाकरी
  • उपासना, आराधना
  • आश्रयदाता

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शिवाजी

सेवा के मैथिली अर्थ

संज्ञा, लुप्त

  • परिचर्या, टहल
  • नौकरी
  • आराधना, उपासना, अर्चना
  • विनती, निवेदन

Noun, Obsolete

  • attendance, care, nursing
  • service
  • worship
  • entreaty, request

अन्य भारतीय भाषाओं में सेवा के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

ख़िदमत - خدمت

मुलाज़मत - ملازمت

पंजाबी अर्थ :

सेवा - ਸੇਵਾ

नौकरी - ਨੌਕਰੀ

गुजराती अर्थ :

सेवा - સેવા

चाकरी - ચાકરી

पूजा - પૂજા

कोंकणी अर्थ :

सेवा

नोकरी

पुजा

आराधना

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा