सकती

सकती के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सकती के मगही अर्थ

संज्ञा

  • (शक्ति) बल, सामर्थ्य
  • कड़ाई, कठोर व्यवहार

सकती के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • power, strength, potency, energy
  • name of the goddess personifying divine power

सकती के हिंदी अर्थ

शक्ति, शक्ती, सक्ति

विशेषण

  • योग्य, क़ाबिल, समर्थ
  • शक्तिसंपन्न, ताक़तवर
  • धनाढ्य, समृद्धियुक्त
  • अर्थ का अभिव्यंजक या अर्थद्योतक
  • प्रियभाषा, मिष्टभाषा
  • चतुर, चालाक, पटु

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह शारीरिक गुण या धर्म जिसके द्वारा अंगों का संचालन तथा दूसरे काम होते हैं, बल, पराक्रम, ताक़त, ज़ोर

    उदाहरण
    . दुर्बलों पर शक्ति का प्रयोग नहीं करना चाहिए। . अब तो उनमें उठन बैठन का भी शक्ति नहीं रह गई। . उसमें दो मन बोझ उठान की शक्ति है।

  • किसी प्रकार का बल या ताक़त जिससे कोई काम हो

    उदाहरण
    . मानसिक शक्ति, स्मरण शक्ति, सैनिक शक्ति, शब्द शक्ति

  • किसी पदार्थ के संयोजक अगों या द्रव्यों आदि का प्रकट होने वाला बल, दूसरे पदार्थों पर प्रभाव डालने वाला बल

    उदाहरण
    . पानी के बहाव में बड़ी बड़ी चट्टानों तक को तोड़ने की शक्ति होती है। . इस औषध में ऐसी शक्ति है कि मृत्यु को भी कुछ देर के लिये रोक देती है। . इस इंजन में बीस घोड़ों की शक्ति है।

  • वश, अधिकार

    उदाहरण
    . इसकी रक्षा करना मेरी शक्ति के बाहर है।

  • राज्य के वे साधन जिनसे शत्रुओं पर विजय प्राप्त की जाती है

    विशेष
    . हमारे यहाँ राजाओं की तीन प्रकार की शक्ति कही गई है—प्रभुशक्ति, मंत्रशक्ति, और उत्साहशक्ति। कोश और दंड आदि के संबंध की शक्ति प्रभुशक्ति, संधि, विग्रह आदि के संबंध की शक्ति मंत्रशक्ति और पराक्रम प्रकट करने तथा विजय प्राप्त करने की शक्ति उत्साहशक्ति कहलाती है।

  • बड़ा और पराक्रमी राज्य जिसमें यथेष्ट धन और सेना आदि हो

    उदाहरण
    . इस समय युरोप में इंगलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, और रूस आदि कई बड़ी-बड़ी शक्तियाँ हैं।

  • न्याय के अनुसार वह संबंध जो किसी पदार्थ और उसका बोध कराने वाले शब्द में होता है इस शब्द का यह अर्थ बोद्धव्य है— इस प्रकार का अनादि संकेत जैसे— घट शब्द के कहने मात्र से श्रोता को घट शब्द के रूपाकार आदि का ज्ञान हो जाता है
  • ईश्वर की वह कल्पित माया जो उसकी आज्ञा से सब काम करने वाली मानी जाती है, प्रकृति, माया

    उदाहरण
    . स्यो सकती दोउ मुष जीवंत।

  • किसी देवता का पराक्रम या बल जो कुछ विशिष्ट कार्यों का साधक माना जाता है

    विशेष
    . हमारे यहाँ पुराणों में भिन्न-भिन्न देवताओं की अनेक शक्तियों की कल्पना की गई है और ये शक्तियाँ बहुधा देवी के रूप में और मूर्तिमती मानी गई है। जैसे— विष्णु की कीर्ति, कांति, तुष्टि, पुष्टि, शांति, प्रीति आदि शक्तियाँ; रुद्र की गुणोदरी, गोमुखी, दीर्घजिह्वा, ज्वालामुखी, लंबोदरी खेचरी, मजरी आदि शक्तियाँ; देवी की इंद्राणी, वैष्णवी, ब्रह्मणी, कौमारी, नार- सिंही, वाराही, माहेश्वरी और सर्वमंगला आदि शक्तियाँ।

    उदाहरण
    . रौद्री शक्ति, वैष्णवी शक्ति।

  • तंत्र के अनुसार किसी पीठ की अधिष्ठात्री देवी

    विशेष
    . इनकी उपासना करने वाले शक्ति कहे जाते हैं। ऐसी शक्ति समस्त सृष्टि की रचना करने वाली और सब तरह की सामर्थ्य रखने वाली मानी जाती है।

  • दुर्गा, भगवती
  • गौरी
  • लक्ष्मी
  • तांत्रिकों की परिभाषा में वह नटी, कापालिकी, वेश्या, धोबिन, नाउन, ब्राह्मणी, शूद्रा, ग्वालिन या मालिन जो युवती, रूपवती और सौभाग्यवती हो, ऐसी स्त्रियों का विधिपूर्वक पूजन सिद्धिप्रद और मोक्षदायक माना जाता है
  • स्त्री की मूत्रेंद्रिय, भग (तांत्रिक)
  • एक प्रकार का शस्त्र, साँग

    उदाहरण
    . सो ब्रहूमदत्त प्रचंड सक्ति अनंत उर लागी सही । . खंग कर चर्मवर वर्मधर, रुचिर कटि तून, सर सक्ति सारंगधारी।

  • तलवार
  • क्षमता, योग्यता
  • साहित्य में शब्द के अर्थ की बोधक शक्ति, अभिधा, लक्षणा और व्यंजना नाम की शब्दशक्ति
  • काव्यादि निर्माण की क्षमता, रचनाशक्ति, कवित्वशक्ति
  • द्यूतक्रीड़ा का उपकरण या यंत्र

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्राचीन ऋषि का नाम जो पराशर के पिता थे
  • वशिष्ठ मुनि के सबसे बड़े लड़के का नाम

    विशेष
    . महाभारत में लिखा है कि एक बार रास्ते में राजा कल्माषपाद से इनकी कहा सुनी हो गई जिस पर राजा ने इन्हें एक कोड़ा जमा दिया। इस पर इन्होंने राजा को शाप दिया कि तुम राक्षस हो जाओ। तदानुसार राजा राक्षस हो गया और पहले उसने इन्हीं को भक्षण कर लिया।

  • एक प्रकार के मात्रिक छंद का नाम

    विशेष
    . इसके प्रत्येक चरण में 18 मात्राएँ होती है और इसकी रचना 3+3+4+5+3 होती है। अंत में सगण, रगण, या मगण में से कोई एक और आदि में एक लघु होना चाहिए। इसकी 1, 6, 11 और 17वीं मात्रा लघु रहती है। यह भुजंगी और चंद्रिका वृत की चाल पर होता है। अंतर यह है कि वे गणबद्ध होते हैं और यह स्वतंत्र है। यह छंद फ़ारसी के 'करीमा' बबख्शाय बर हाल मा। कि हस्तम् असीरे कमंदे हवा' की बहर से मिलता है। जैसे— शिवा शंभु के पाँव पंकज गहौं। विनायक सहायक सदा दिन चहौं।—काव्य प्र॰ (शब्दावली)

  • शक्तिवाला, शक्तिशाली, बलवान्

सकती के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लक्ष्मण जी को लगा हुआ शक्तिवाण
  • शक्ति

सकती के कुमाउँनी अर्थ

शक्ति

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पराक्रम
  • क्षमता, योग्यता
  • प्रभाव
  • ताक़त, सामर्थ्य, बल

सकती के गढ़वाली अर्थ

सक्ति, सकति, सक्या, सक्ती

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बल, ताक़त, ज़ोर
  • शक्ति, बल, वश
  • सामर्थ्य, क्षमता
  • दुर्गा, भवानी, देवी
  • पार्वती, गिरिजा

Noun, Feminine

  • an strength, force, energy; the divine deity which has been personified as Durga, Bhawani, Kali, Saraswati, Sharda, Parwati daughter of the Himalaya
  • energy; ability; competence, stamina

सकती के बुंदेली अर्थ

सक्ती

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • शक्ति, बल
  • सामर्थ्य, क्षमता, योग्यता
  • प्रभाव

सकती के ब्रज अर्थ

शक्ति, शकती

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वैष्णवी आदि अष्ट शक्तियाँ
  • भाला, बर्डी
  • बल, पुरुषार्थ
  • इंद्राणी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वशिष्ठ जी के ज्येष्ठ पुत्र का नाम

सकती के मैथिली अर्थ

शक्ति

संज्ञा

  • बल, बूता
  • क्षमता, सामर्थ्य
  • अधिकार, सत्ता
  • तंत्र में मातृरूपा परमेश्वरी

Noun

  • strength
  • power, capacity, efficiency
  • mother goddess conceived as supreme power

अन्य भारतीय भाषाओं में शक्ति के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

ताक़त, क़ुव्वत - طاقت‏، قوت

ताक़त - قوت

पंजाबी अर्थ :

शकती - ਸ਼ਕਤੀ

शक्ती - ਸ਼ਕਤੀ

गुजराती अर्थ :

शक्ति - શક્તિ

सामर्थ्य - સામર્થ્ય

बळ - બળ

दुर्गा - દુર્ગા

कोंकणी अर्थ :

शक्ती

दुर्गा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा