shambar meaning in hindi

शंबर

शंबर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

शंबर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक दैत्य जो वेद के अनुसार दिवोदास का बड़ा शत्रु था , दिवोदास की रक्षा के लिये इंद्र ने इसे पहाड़ पर से नीचे गिराकर मार डाला था
  • एक दैत्य जो रामायण और महाभारत में कामदेव का शत्रु कहा गया है
  • प्राचीन काल का एक प्रकार का शस्त्र
  • युद्ध , समर , लड़ाई
  • एक प्रकार का मृग
  • मछली
  • एक पर्वत का नाम
  • जल , पानी ९
  • चीता नामक पेड़ , चितउर
  • लोध वृक्ष
  • अर्जुन वृक्ष
  • ताल वृक्ष
  • साबर हिरन
  • मुश्क जमीं
  • एक जिन देव (को॰)
  • बौद्धों का एक व्रत (को॰)
  • एक प्रकार का व्रत (को॰)
  • मेघ , बादल (को॰) १९
  • चित्र , तस्वीर (को॰)
  • धन , संपत्ति , (को॰)
  • एक प्रकार के शैव (को॰)

विशेषण

  • अति उत्तम, बहुत बढ़िया
  • भाग्यवान्
  • सुखी

शंबर के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • दैत्य विशेष , यह दिवोदास तथा कामदेव का शत्रु था, इंद्र ने पहाड़ से नीचे गिराकर इसे मार डाला था

    उदाहरण
    . नारद जाइ कही शंबर सों सब रिपु वपु धरि

  • प्राचीनकालीन शस्त्र विशेष ; समर , युद्ध ; मृग विशेष ; मछली ; एक पर्वत का नाम ; जल

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा