शिलाजीत

शिलाजीत के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

शिलाजीत के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पहाड़ों की चट्टानों से निकलने वाली काले रंग की एक प्रसिद्ध औषधि, गिरिसार, शिलाकुसुम, शैलज, शैलेय

    विशेष
    . सुश्रुत के अनुसार यह ग्रीष्म ऋतु में सूर्य की किरणों से तपी हुई शिलाओं का रस है। 'निघंटु' के अनुसार यह दो प्रकार का होता है—एक पर्वतों से निकलता है और दूसरा खारी ज़मीन में मिट्टी और पानी के योग से बनता है। 'रसरत्नाकर' इसकी उत्पत्ति सोने, चाँदी, लोहे और ताँबे से मानता है। परंतु यह प्रायः पहाड़ों पर या लोहे की खान वाले गड्ढे में ही मिलता है। शास्त्रों के अनुसार यह छह प्रकार का होता है। 'रसरत्न' के अनुसार यह दो प्रकार का होता है, एक वह जिसमें से गोमूत्र के समान गंध आती है, यह साधारणतः बहुत मिलता है, और दूसरा कपूर के समान सफे़द होता है। इसमें सें किसी प्रकार की गंध नहीं आती। इसका रंग कई प्रकार का होता है। विंध्याचल का शिलाजीत सबसे उत्तम कहा जाता है। इसको रासायनिक रीति से शुद्ध करके औषधि के काम में लाते हैं। यह बड़ा ही गुणकारी और शक्तिवर्धक होता है। अनुपानभेद के अनुसार नाना प्रकार के रोगों के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।वैद्यक के अनुसार यह कड़वा, चरपरा, गरम, रसायन, छेदन, योगवाही, कफ़, मेद, पथरी, शर्करा, सूजाक, क्षय, श्वास, वातरक्त, बवासीर, पांडुरोग, मृगी, उन्माद, खाँसी, इत्यादि रोगों का नाश करने वाला माना गया है।

शिलाजीत के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

शिलाजीत के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हिमप्रदेशीय चट्टानों के मध्य से स्रवित अलिम्यूनियम आदि धातु सिलिकेट जो एक पौष्टिक औषधि मानी जाती है

शिलाजीत के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • पहाड़ों की चट्टानों से निकलने वाली एक प्रसिद्ध पौष्टिक काली औषध।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा