श्रुति

श्रुति के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

श्रुति के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वेद, निगम

    उदाहरण
    . जाके पास उसांस लेत में प्रगट भए श्रुति चार।

  • देखिए : 'श्रोत्र'

    उदाहरण
    . अकबकात श्रुति नैन बधिक बिबस खग जाल।

  • सुनी हुई बात

    उदाहरण
    . घनघनात गज घंट उमंगनि सनसनात सुर श्रुति सुभ अंगनि।

  • चार की संख्या

श्रुति के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • the Vedas
  • ear

श्रुति के हिंदी अर्थ

श्रुती

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • श्रवण करने की क्रिया या भाव, सुनना
  • सुनने की इंद्रिय, श्रवण इंद्रिय, कान
  • शब्द, ध्वनि, आवाज़
  • सुनी हुई बात, किंवदंती, जनश्रुति, ख़बर, अफ़वाह
  • उक्ति, कथन, बात
  • वह पवित्र ज्ञान जो सृष्टि के आदि में ब्रह्मा या कुछ महर्षियों द्वारा सुना गया और जिसे परंपरा से ऋषि सुनते आए, वेद, निगम

    विशेष
    . 'श्रुति' के अंतर्गत पहले मंत्र और ब्राह्मण भाग ही लिए जाते थे, पर पीछे उपनिषदें भी मानी गईं।

  • वेद की ऋचाएँ
  • चार की संख्या (वेद चार होने से)
  • संगीत में किसी सप्तक के बाईस भागों में से एक भाग अथवा किसी स्वर का एक अंश, संगीत के सात स्वरों में से प्रत्येक स्वर के कुछ निश्चित खंड या विभाग

    विशेष
    . स्वर का आरंभ और अंत इसी से होता है। षड्ज में चार, ऋषभ में तीन, गांधार में दो, मध्यम में चार, पंचम में चार, धैवत में तीन और निषाद में दो श्रुतियाँ होती हैं।

  • अनुप्रास का एक भेद
  • त्रिभुज के समकोण के सामने की भुजा
  • नाम, अभिधान
  • विद्या
  • विद्वत्ता
  • अत्रि ऋषि की कन्या जो कर्दम की पत्नी थीं
  • श्रवण नाम का नश्रत्र
  • वाक्, वाणी
  • ख्याति, कीर्ति

श्रुति के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

श्रुति के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सुनने की क्रिया
  • ध्वनि
  • वेद
  • ज्ञान
  • वार्ता
  • किंवदंती, जनश्रुति

श्रुति के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वेद
  • कान

Noun, Feminine

  • the scripture heard/learnt from mouth to mouth; i.e. the Vedas
  • ear

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा