स्मृति

स्मृति के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

स्मृति के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • स्मरण शक्ति
  • हिंदुओं का धर्मशास्त्र
  • अठारह को संख्या
  • छंद विशेष
  • इच्छा
  • अलंकार विशेष

स्मृति के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • memory, remembrance
  • books of traditional code of Hindu law (as मनुस्मृति, याज्ञवल्क्य-स्मृति etc.) said to be 18 in number
  • memory

स्मृति के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बुद्धि का वह प्रकार जो अतीत की घटनाओं को याद रखता है, स्मरण शक्ति के द्वारा संचित होने वाला ज्ञान, स्मरणशक्ति, याददाश्त, अनुस्मरण

    उदाहरण
    . इस अधिकारी की स्मृति बहुत कमज़ोर है। . बचपन की स्मृति आते ही मन प्रसन्न हो जाता है।

  • स्मरण, याद

    उदाहरण
    . मैंने उन्हें एक बार देखा तो है पर उनकी आकृति अभी स्मृति में नहीं आ रही है।

  • दक्ष की कन्या और अंगिरा की पत्नी के गर्भ से उत्पन्न एक कन्या
  • हिंदुओं के धर्मशास्त्र जिनकी रचना ऋषियों और मुनियों आदि ने, वेदों का स्मरण या चिंतन करके की थी और जिसमें धर्म, दर्शन, आचार, व्यवहार, प्रायश्चित्त, शासन, नीति आदि के विवेचन हैं

    विशेष
    . हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ दो भागों में विभक्त है—श्रुति और स्मृति। इनमें से वेद, ब्राह्मण और उपनिषद् आदि श्रुति के अंतर्गत है। (देखिए 'श्रुति') और शेष धर्मशास्त्रों को स्मृति कहते हैं। स्मृति के अंतर्गत नीचे लिखे ग्रंथ आते हैं— (क) छह वेदांग। (ख) गृह्म, आश्वलायन, सांख्यायन, गोभिल पारस्कर, बौधायन, भारद्वाज और आपस्तंबादि सूत्र। (ग) मनु, याज्ञवल्क्य, अत्रि, विष्ण, हारीत, उशनस, अंगिरा, यम, कात्यायन, बुहस्पति, पराशर, व्यास, दक्ष, गौतम, वशिष्ठ, नारद और भृगु आदि के रचे हुए अठारह धर्मशास्त्र। (घ) रामायण और महाभारत आदि इतिहास। (च) अठारह पुराण और (छ) सब प्रकार के नीतिशास्त्र के ग्रंथ।

    उदाहरण
    . धर्मशास्त्र से सबंधित उन्नीस स्मृतियाँ हैं।

  • (अठारह धर्मशास्त्रों के कारण) अठारह की संख्या की संज्ञा-18
  • एक प्रकार का छंद
  • इच्छा, कामना
  • चिंतन, ध्यान
  • सदृश वस्तु के अवलोकन, चिंतन आदि से पूर्वानुभूत वस्तु का स्मरण, एक संचारी भाव
  • स्मरण नामक अलंकार का दूसरा नाम
  • (काव्यशास्त्र) एक प्रकार का संचारी भाव

स्मृति के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • स्मरण, मन पड़ना, अनुचिन्तन
  • स्मरणशक्ति
  • धर्म, नीति, आचार आदि विषयक पारंपरिक नियम-संहिता, जेना मनु, याज्ञवल्क्य आदिक

Noun

  • recollection, reminiscences
  • memory
  • code of religious, political and social practices said to be the reflection of the sages

अन्य भारतीय भाषाओं में स्मृति के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

हाफ़िज़ा - حافظہ

याददाश्त - یادداشت

याद - یاد

पंजाबी अर्थ :

हाफजा - ਹਾਫਜਾ

सिमरती - ਸਿਮਰਤੀ

चेता - ਚੇਤਾ

गुजराती अर्थ :

स्मृति - સ્મૃતિ

स्मरणशक्ति - સ્મરણશક્તિ

याद - યાદ

धर्मशास्त्र (प्रत्येक) - ધર્મશાસ્ત્ર (પ્રત્યેક)

कोंकणी अर्थ :

स्मृती

स्मरण

स्मृती ग्रंथ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा