सोना

सोना के अर्थ :

सोना के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • स्वर्ण।

सोना के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • gold
  • an excellent thing
  • (v) to sleep

सोना के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुंदर उज्ज्वल पीले रंग की एक प्रसिद्ध बहुमूल्य धातु जिसके सिक्के और गहने आदि बनते हैं

    विशेष
    . यह खानों में या स्लेट अथवा पहाड़ों की दरारों में पाया जाता है। यह प्रायः कंकड़ के रूप में मिलता है। कंकड़ को चूर कर और पानी का तरारा देकर धूल, मिट्टी आदि बहा दी जाती है और सोना अलग कर लिया जाता है। कभी-कभी सोना विशुद्ध अवस्था में भी मिल जाता है। पर प्रायः लोहे, ताँबे तथा अन्य धातुओं में मिली हुई अवस्था में ही पाया जाता है। यह सीसे के समान नरम होता है पर चांदी, ताँबे आदि के मेल से यह कड़ा हो जाता है। यह बहुत वज़नी होता है। भारीपन में प्लैटिनम और इरिडियम धातुओं के बाद इसी का स्थान है। यह पीटकर इतना पतला किया जा सकता है कि पारदर्शक हो जाता है। इस प्रकार इसका बहुत पतला तार भी बनाया जा सकता है। सोने पर जंग नहीं लगता। इस पर कोई ख़ास तेज़ाब असर नहीं करता। हाँ, गंधक और शोरे के तेज़ाब में आँच देने से यह गल जाता है। हिंदुस्तान में प्रायः सभी प्रांतों में सोना पाया जाता है, पर मैसूर और हैदराबाद की खानों में अधिक मिलता है। पिछली शताब्दी में कैलिफोर्निया और आस्ट्रेलिया में भी इसकी बहुत बड़ी खानें मिली हैं। सोना सब धातुओं में श्रेष्ठ माना गया है। हिंदू इसे बहुत पवित्र और लक्ष्मी का रूप मानते हैं। कमर और पैर में सोना पहनने का निषेध है। सोना कितनी ही रसौषधों में भी पड़ता है। वैद्यक में यह त्रिदोषनाशक तथा बलवीर्य, स्मरण शक्ति और कांतिवर्धक माना गया है।

  • अत्यंत बहुमूल्य वस्तु, बहुत महँगी चीज़
  • अत्यंत सुंदर वस्तु, उज्ज्वल या कांतिमान पदार्थ

    उदाहरण
    . शरीर सोना हो जाना।

  • एक प्रकार का हंस, राजहंस
  • सझोले क़द का एक वृक्ष जो बरार और दार्जिलिंग की तराइयों में होता है, कोलपार

    विशेष
    . इस वृक्ष में कलियाँ लगती हैं जिनका मुरब्बा बनता है। इसकी लकड़ी मज़बूत होती है और इमारत तथा खेती के औज़ार बनाने के काम में आती है। चीरने के समय लकड़ी का रंग अंदर से गुलाबी निकलता है, पर हवा लगने से वह काला हो जाता है।

  • एक बहुमूल्य पीली धातु जिसके गहने आदि बनते हैं

    उदाहरण
    . चैतन्य महापुरुष के शरीर से स्वर्ण जैसी आभा निकलती थी । . आजकल सोने का भाव आसमान छू रहा है।

  • सोने की क्रिया

    उदाहरण
    . सोने से शरीर को आराम मिलता है ।

  • एक प्रकार का ऊँचा पेड़
  • सोना1 (सं.)

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक हाथ लंबी एक प्रकार की मछली जो भारत और बरमा की नदियों में पाई जाती है

संस्कृत ; अकर्मक क्रिया

  • उस अवस्था में होना जिसमें चेतन क्रियाएँ रुक जाती हैं और मन तथा मस्तिष्क दोनों विश्राम करते हैं, नींद लेना, शयन करना, आँख लगना
  • शरीर के किसी अंग का सुन्न होना

    विशेष
    . यह क्रिया प्रायः एक अंग को एक ही अवस्था में कुछ अधिक समय तक रखने पर हो जाती है।

    उदाहरण
    . मेरे पैर सो गए। . आगे किसू के क्या करें दस्ते तमादराज। वह हाथ सो गया है सिर्हाने धरे धरे।

  • किसी कारण से रक्त संचार रुकने से हाथ या पैर के किसी भाग का सुन्न होना

    उदाहरण
    . सोते समय सीने के नीचे दब जाने के कारण मेरा हाथ सो गया है ।

  • लेटकर शरीर और मस्तिष्क को विश्राम देने वाली निद्रा की अवस्था में होना

    उदाहरण
    . थकावट के कारण आज वह जल्दी सो गया ।

  • सोना2 (सं.)

सोना से संबंधित मुहावरे

सोना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • नींद लेना

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुवर्ण, अत्यन्त बहुमूल्य वस्त

सोना के कन्नौजी अर्थ

सोनो

संज्ञा, पुल्लिंग

  • स्वर्ण, सोना, एक बहुमूल्य धातु जिससे आभूषण बनते हैं

सोना के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • सुवर्ण , कनक , कंचन ; हंस विशेष ; अत्यंत मूल्यवान वस्तु ; मध्यम श्रेणी का एक वृक्ष विशेष

सोना के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • खान आदि से निकली एक बहुमूल्य चमकदार पीली धातु, स्वर्ण; बहुमूल्य वस्तु; धन-संपत्ति; प्रिय या सुंदर वस्तु

सोना के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • स्वर्ण

Noun

  • gold.

अन्य भारतीय भाषाओं में सोना के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

सोना - سونا

पंजाबी अर्थ :

सोना - ਸੋਨਾ

सोणा - ਸੋਣਾ

गुजराती अर्थ :

सोनुं - સોનું

स्वर्ण - સ્વર્ણ

सूवुं - સૂવું

बहेराणुं - બહેરાણું

कोंकणी अर्थ :

भांगर

स्वर्ण

न्हिदप

सुन्न

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा