स्थावर

स्थावर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

स्थावर के ब्रज अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • अचल , स्थिर , स्थायी
  • पहाड़ ; अचल संपत्ति ; वंश परंपरा प्राप्त वह संपत्ति जो बेची न जा सके; चिल्ला , रोदा, धनुष की डोरी

स्थावर के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • immovable
  • stable, stationary

स्थावर के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जो चले नहीं, सदा अपने स्थान पर रहने वाला, अचल, स्थिर, गतिहीन, जड़, क्रियाहीन, निष्क्रिय
  • जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाया न जा सके, जंगम का उलटा, अचल, गैर मनकूला, जैसे,—स्थावर संपत्ति (मकान, बाग, गाँव आदि)
  • स्थायी, स्थितिशील
  • स्थावर संपत्ति संबंधी
  • निश्चेष्ट, निष्क्रिय
  • वनस्पति संबंधी, वानस्पतिक

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भूमि का बहुत ऊँचा, ऊबड़-खाबड़ और प्रायः पथरीला प्राकृतिक भाग, पहाड़, पर्वत
  • अचल संपत्ति, गैर मनकूला जायदाद, जैसे,—जमीन, घर आदि
  • वह संपत्ति जो वंश- परंपरा से परिवार में रक्षित हो और जो बेची न जा सके, जैसे,—रत्न आदि
  • धनुष की डोरी, प्रत्यंचा, चिल्ला
  • कोई भी स्थावर वस्तु या पदार्थ, जैसे, वृक्ष, प्रस्तर आदि
  • विशाल एवं स्थूल शरीर
  • स्थायी होने का भाव, स्थायित्व
  • जैन दर्शन के अनुसार एकेंद्रिय पदार्थ आदि जिनके पाँच भेद कहे गए हैं—(१) पृथ्वीकाय, (२) अपकाय, (३) तेजस्काय, (४) वायुकाय और (५) वनस्पतिकाय

स्थावर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

स्थावर के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • अचल (सम्पत्ति)
  • घरघुसना

Adjective

  • immovable (property).
  • stay-at-home.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा