सुदर्शन

सुदर्शन के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सुदर्शन के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • good-looking, winsome, elegant

सुदर्शन के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विष्णु भगवान् के चक्र का नाम
  • शिव
  • अग्नि का एक पुत्र
  • एक विद्याधर
  • मत्स्य, मछली
  • जंबू वृक्ष, जामुन
  • नौ बलदेवों में से एक, (जैन)
  • वर्तमान अवसर्पिणी के अट्ठारहवें अर्हत् के पिता का नाम, (जैन)
  • शंखन का पुत्र
  • ध्रुवसंधि का एक पुत्र
  • अर्थसिद्धि का पुत्र
  • दधीचि का एक पुत्र
  • अजमीढ़ का एक पुत्र
  • भरत का एक पुत्र
  • एक नाग असुर
  • प्रतीक का जामाता
  • सुमेरु
  • एक द्वीप का नाम
  • गिद्ध
  • एक प्रकार की संगीतरचना
  • संन्यासियों का एक दंड जिसमें छह गाँठें होती हैं, इसे वे भूत प्रेतों से अपना बचाव करने के लिए अपने पास रखते हैं
  • मदनसस्त
  • सोमवल्ली, देखिए : 'सुदर्शना'
  • इंद्रनगरी, अमरावती
  • एक त्रेतायुगीन ऋषि जो गंगा के किनारे रहते थे

    उदाहरण
    . महाभारत युद्ध के पश्चात् युधिष्ठिर द्वारा किए गए यज्ञ की सफलता का घंटा केवल सुदर्शन के ही हाथ से बजा।

  • एक रघुवंशी जो राम के पूर्वज थे

    उदाहरण
    . सुदर्शन शंखण के पुत्र थे।


विशेषण

  • जो देखने में सुंदर हो, प्रियदर्शन, सुखदर्शन, सुंदर, मनोरम
  • जो आसानी से देखा जा सके, जिसका दर्शन आसानी से हो जाए

    उदाहरण
    . पंडालों की सुदर्शन प्रतिमाएँ बहुत ही भव्य थीं।

  • देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला
  • सुन्दर दाँतोंवाला

सुदर्शन के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चिकित्सा दर्पण

सुदर्शन के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • देखने में जो सुंदर हो

Adjective

  • beautiful.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा