sudharmaa meaning in hindi

सुधर्मा

  • स्रोत - संस्कृत

सुधर्मा के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • अपने धर्म पर दृढ़ रहने वाला, धर्मपरायण

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कुटुंब से युक्त व्यक्ति, कुटुंबपालक, कुटुंबी, गृहस्थ
  • क्षत्रिय
  • दशार्ण का एक राजा

    विशेष
    . दशार्ण विंध्य पर्वत के पूर्व दक्षिण की ओर स्थित उस प्रदेश का प्राचीन नाम है जिससे होकर धसान नदी बहती है।

  • दृढ़नेमि का पुत्र

    विशेष
    . दृढ़नेमि अजमीढ़ वंशीय एक राजा थे। उनके पिता का नाम सत्यधृत था।

  • जैनों के एक गणाधिप
  • एक विश्वेदेव

    विशेष
    . पुराणों के अनुसार विश्वेदेव देवताओं का एक समूह है।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • इंद्र का सभाकक्ष, देवसभा
  • द्वारकापुरी का एक नाम

सुधर्मा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा