सुरभि

सुरभि के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सुरभि के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुगंध
  • वसंत काल, चैत्र मास
  • सोना, स्वर्ण
  • गंधक
  • चंपक, चंपा
  • जायफल
  • कदंब
  • बकुल, मौलसिरी
  • शमी, सफे़द कीकर
  • कणगुग्गुल
  • गंधतृण, रोहिस घास
  • राल, धूना
  • कपित्थ, गंधफल
  • बर्बर चंदन
  • वह अग्नि जो यज्ञयूप की स्थापना में प्रज्वलित की जाती है

    विशेष
    . यज्ञयूप वह खंभा होता था जिसमें यज्ञ का बलिपशु बाँधा जाता था।

  • जातीफल, जायफल
  • सुगंधित वस्तु

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पृथ्वी
  • गौ
  • गायों की अधिष्ठात्री देवी तथा गौ जाति की आदि जननी, कामधेनु
  • कार्तिकेय की एक मातृका का नाम

    विशेष
    . कार्तिकेय शिव के पुत्र और देवताओं के सेनापति हैं।

  • सुरा, शराब, मदिरा
  • गंगापत्री
  • वन-मल्लिका, सेवती
  • तुलसी
  • शल्लकी, सलई
  • रुद्र-जटा
  • एलवालुक, एलुवा

    विशेष
    . एक प्रकार का पौधा जिसके कई अंग दवा के काम आते हैं।

  • सुगंधि, खु़शबू
  • पूर्व दिशा
  • पुराणानुसार एक गाय जो सब इच्छाओं को पूरा करती है
  • सींग वाला एक पालतू शाकाहारी मादा चौपाया जो अपने दूध के लिए प्रसिद्ध है
  • अच्छी गन्ध या महक
  • सुगंध; ख़ुशबू
  • पृथ्वी
  • गाय
  • कामधेनु
  • शराब; मदिरा
  • गौ
  • पृथ्वी
  • सुरभि

विशेषण

  • सुगंधित, सुवासित
  • मनोरम, मनोहर, सुंदर, प्रिय
  • ख्यात, प्रसिद्ध मशहूर
  • बुद्धिमान्, ज्ञानवान्, विद्वान्
  • उत्तम, श्रेष्ठ, बढ़िया
  • सदाचारी, सद्भावयुक्त, गुणवान्

सुरभि के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • fragrance, aroma
  • perfume, scent
  • see सुरभि a cow

सुरभि के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • देवताओं की गौं; पृथ्वी; कातिकेय की जननी का नाम ; सुरा ; तुलसी ; सुगंध
  • वसंत ऋतु , चैत्रमास ; सुवर्ण

पुल्लिंग

  • गंधक ; राल

सुरभि के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • सुगन्धित

संज्ञा

  • गाए
  • वसन्त ऋतु
  • सौरभ

Adjective

  • fragrant.

Noun

  • cow.
  • spring season.
  • fragrance.

अन्य भारतीय भाषाओं में सुरभि के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

खु़शबू - خوشبو

पंजाबी अर्थ :

खुशबो - ਖੁਸ਼ਬੋ

गुजराती अर्थ :

सुरभि - સુરભિ

सुगंध - સુગંધ

कोंकणी अर्थ :

सुरभी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा