सूरज

सूरज के अर्थ :

सूरज के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सौरमण्डल का एक प्रधान पिण्ड जिसकी पृथ्वी और मंडल में स्थित दूसरे गृह प्रदक्षिणा किया करते हैं और जो पृथ्वी को प्रकाश और ऊष्णता मिलने का साधन है, आदित्य, सूर्य, रवि

सूरज के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the sun
  • see सूर्य

सूरज के हिंदी अर्थ

सुरज, सूरुज, सूर्ज

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूर्य
  • वह व्यक्ति जिसमें सूर्य के समान ओज, तेज आदि हो
  • शनि
  • हमारे सौर जगत का वह सबसे बड़ा और ज्वलंत तारा जिससे सब ग्रहों को गर्मी और प्रकाश मिलता है
  • शूर या वीर का पुत्र, बहादुर का लड़का

    उदाहरण
    . डारि डारि हथ्यार सूरज जीव लै लै भज्जहीं।

  • सुग्रीव

    उदाहरण
    . करि आदित्य अदृष्ट नष्ट यम करौं अष्टवसु। रुद्रनि वोरि समुद्र करौं गंधर्व सर्व पसु। बलित अबेर कुबेर बलिहिं गहि देहुँ इंद्र अब। विद्याधरनि अविद्य करौं बिन सिद्धि सिद्ध सब। लै करौं अदिति की दासि दिति अनिल अनल मिलि जाहि जल। सुनि सूरज सूरज उगत ही करौं असुर संसार सब। . सूरज मुसल नील पट्टिस परिघ नल जामवंत असि हनु तोमर प्रहारे हैं। परसा सुखेन कुंत केशरी गवय सूल विभीषण गदा गज भिंदिपाल तारे हैं।

  • सूर्य

    उदाहरण
    . चाँद सूर्ज तारागन नाहीं, मच्छ कच्छ औतारा। . दरिया सूरज ऊगिया, नैन खुला भरपूर। जिन अंधे देखा नहीं, तिन से साहब दूर।

  • एक प्रकार का गोदना जो स्त्रियाँ हाथ में गुदाती हैं
  • कर्ण का एक नाम
  • यमराज

विशेषण

  • से उत्पन्न

सूरज से संबंधित मुहावरे

सूरज के अंगिका अर्थ

सुरज

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूर्य

सूरज के कन्नौजी अर्थ

सुरज

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूर्य
  • आल्हखण्ड के अनुसार गढ़ माड़ौ के राजा जम्बे का एक पुत्र
  • बौरीगढ़ के राजा बीरशाह का पुत्र. (आ०)
  • पृथ्वीराज के शहजादा. (आ०)

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूरज

सूरज के गढ़वाली अर्थ

सूर्ज

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूरज, सूर्य, रवि

Noun, Masculine

  • the sun.

सूरज के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूर्य

सूरज के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूर्य

सूरज के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूर्य

सूरज के मालवी अर्थ

सुरज, सूरिज

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूर्य, सूरज, अन्धा, शूरवीर, वीर, बहादुर, राजा, बादशाह

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा