सूर्य

सूर्य के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सूर्य के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हमारे सौर जगत का वह सबसे उज्जवल बड़ा और मुख्य ग्रह जिसकी अन्य सब ग्रह परिक्रमा करते और जिससे सब ग्रहों को ताप तथा प्रकाश प्राप्त होता है

Noun, Masculine

  • sun

सूर्य के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the sun

सूर्य के हिंदी अर्थ

सूरय

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंतरिक्ष में पृथ्वी, मंगल, शनि आदि ग्रहों के बीच सबसे बड़ा ज्वलंत पिंड जिसकी सब ग्रह परिक्रमा करते हैं, वह बड़ा गोला जिससे पृथ्वी आदि ग्रहों को गरमी और रोशनी मिलती है, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आफ़ताब, आदित्य, भानु, भाष्कर, दिवाकर

    विशेष
    . सूर्य पृथ्वी से चार करोड़ पैसठ लाख मील दूर है। उसका व्यास पृथ्वी के व्यास से 108 गुना अर्थात् 4,33,000 कोस है। घनफल के हिसाब से देखें तो जितना स्थान सूर्य घेरे हुए है, उतने में पृथ्वी के ऐसे-ऐसे 12,50,000 पिंड आएँगे। सारांश यह कि सूर्य पृथ्वी से बहुत ही बड़ा है, परंतु सूर्य जितना बड़ा है, उसका गुरुत्व उतना नहीं है। उसका सापेक्ष गुरुत्व पृथ्वी का चौथाई है। अर्थात् यदि हम एक टुकड़ा पृथ्वी का और उतना ही बड़ा टुकड़ा सूर्य का लें तो पृथ्वी का टुकड़ा तौल में सूर्य के टुकड़े का चौगुना होगा। कारण यह है कि सूर्य पूथ्वी के समान ठोस नहीं है। वह तरल ज्वलंत द्रव्य के रूप में है। सूर्य के तल पर कितनी गरमी है, इसका जल्दी अनुमान ही नहीं हो सकता। वह 20,000 डिग्री तक अनुमान की गई है। इसी ताप के अनुसार उसके अपरिमित प्रकाश का भी अनुमान करना चाहिए। प्रायः हम लोगों को सूर्य का तल बिल्कुल स्वच्छ और निष्कलंक दिखाई पड़ता है, पर उसमें भी बहुत से काले धब्बे हैं। इनमें विचित्रता यह है कि एक निश्चित नियम के अनुसार ये घटते-बढ़ते रहते हैं, अर्थात् कभी इनकी संख्या कम हो जाती है, कभी अधिक। जिस वर्ष इनकी संख्या अधिक होती है, उस वर्ष में पृथ्वी पर चुंबक शक्ति का क्षोभ बहुत बढ़ जाता है और विद्युत् की शक्ति के अनेक कांड दिखाई पड़ते हैं। कुछ वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इन लांछनों का वर्षा से भी संबंध है। जिस साल ये अधिक होते हैं, उस साल वर्षा भी अधिक होती है। भारतीय ग्रंथों में सूर्य की गणना नव ग्रहों में है। आधुनिक ज्योतिर्विज्ञान के अनुसार सूर्य ही मुख्य पिंड है जिसके पृथ्वी, शनि, मंगल आदि ग्रह अनुचर हैं और उसकी निरंतर परिक्रमा किया करते हैं।

  • बारह की संख्या
  • वह व्यक्ति जिसमें सूर्य के समान ओज, तेज आदि हो

    उदाहरण
    . सूरदास को हिंदी साहित्य का सूर्य माना जाता है।

  • अपने क्षेत्र या विषय का बहुत बड़ा कृती, ज्ञाता या पंडित
  • हिंदू धर्मग्रंथों में वर्णित एक देवता
  • शिव का एक नाम
  • बलि के एक पुत्र का नाम
  • अर्क, आक, मदार
  • तुरही या नरसिंहा नाम का बाजा
  • मृदंग

सूर्य के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूरज

    उदाहरण
    . अति गह्वर मैं जाइ परी हम, सूर्य सूझत भयो निसातम।

अन्य भारतीय भाषाओं में सूर्य के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

सूरज - سورج

आफ़ताब - آفتاب

पंजाबी अर्थ :

सूरज - ਸੂਰਜ

गुजराती अर्थ :

सूर्य - સૂર્ય

सूरज - સૂરજ

कोंकणी अर्थ :

सूर्य

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा