स्वस्ति

स्वस्ति के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

स्वस्ति के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • well-being, prosperity

स्वस्ति के हिंदी अर्थ

अव्यय

  • (आशीर्वाद) कल्याण हो, मंगल हो, भला हो, शुभ हो (प्रायः शुभ-कामना प्रकट करने के लिए पत्रों के आरम्भ में)
  • दान-स्वीकृति-परक वाक्य

    विशेष
    . प्रायः दान लेने पर ब्राह्मण लोग 'स्वस्ति' कहते हैं, जिसका अभिप्राय होता है- दाता का कल्याण हो।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कल्याण, मंगल

    उदाहरण
    . हमें सबके कल्याण की कामना करनी चाहिए।

  • पुराणनुसार ब्रह्मा की तीन स्त्रियों में से एक स्त्री का नाम

    उदाहरण
    . ब्रह्मा कहँ जानत संसारा। जिन सिरज्यो जग कर विस्तारा। तिनके भवन तीनि रहैं इस्त्री। संध्या स्वस्ति और सावित्री।

  • सुख, समृद्धि तथा कुशलता से परिपूर्ण होने की अवस्था

स्वस्ति के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

स्वस्ति के कुमाउँनी अर्थ

अव्यय

  • पुरानी परम्परा के पत्रों के आरम्भ में स्वस्ति श्री (शुभ हो श्री) यह आशीर्वचन अपने समान या अपने से छोटों को लिखा जाता था; ब्राह्मण-क्षत्रिय या वैश्य के अभिवादन के उत्तर में स्वस्ति कहता था

स्वस्ति के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • कल्याण हो , मंगल हो
  • ब्रह्मा की तीन पत्नियों में से एक का नाम ; सुख , कल्याण

स्वस्ति के मगही अर्थ

संज्ञा, अव्यय

  • दे. 'सोसती'

स्वस्ति के मैथिली अर्थ

विस्मयादिबोधक, असमापिका

  • मङ्गल हो

Interjection, Infinitive

  • good luck.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा