स्वयंभू

स्वयंभू के अर्थ :

स्वयंभू के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शिव
  • विष्णु
  • ब्रह्मा
  • काल
  • कामदेव
  • माषपर्णी

    विशेष
    . माषपर्णी एक जंगली उड़द को कहते हैं। वैद्यक में इसका उपयोग बलकारक, शीतल और पुष्टिवर्धक के रूप में किया जाता है।

  • शिवलिंगी नाम की लता
  • परब्रह्म, ईश्वर
  • प्रथम मनु, स्वायंभुव

    उदाहरण
    . बहुरि स्वयंभू मनु तप कीनो। ताहू को हरिजू बर दीनो।

  • व्यास का एक नाम
  • बुद्ध का एक नाम
  • आदि या प्रथम बुद्ध
  • प्रत्येक् या प्रत्येक-बुद्ध का एक नाम
  • जैनों के अनुसार तृतीय कृष्ण वासुदेव
  • अंतरिक्ष, व्योम
  • स्त्रियों का कुच, स्तन

विशेषण

  • जो आपसे आप उत्पन्न हुआ हो
  • बुद्ध संबंधी, बुद्ध का

स्वयंभू के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • absolute
  • ingenerate, self-born
  • self begotten, self-existent
  • an epithet of Lord Vishṉū/Shiv

स्वयंभू के ब्रज अर्थ

  • ब्रह्मा ; विष्णु ; शिव ; काल ; कामदेव ; चौदह मनुष्यों में से प्रथम जो स्वयं ब्रह्मा से उत्पन्न माने जाते हैं
  • जो अपने आप उत्पन्न हुआ हो

स्वयंभू के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • 'स्वत: उत्पन्न', ब्रह्मा

Noun

  • "self born', the god Creator.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा