टाल

टाल के अर्थ :

टाल के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • गेंटिकें राखल वस्तुक ढेर
  • प्रचुरता
  • ताल, बाँहि वा जाँघ पर अपना हाथें थापड़ मारबाक ध्वनि
  • बस्तीसँ दूरक खेत, बाध

Noun

  • stack, pile, heap.
  • plenty.
  • clapping with hand on one's own body.
  • farm outside village.

टाल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a stock, heap
  • a (fuel) shop
  • prevarication
  • postponement, deferment
  • evasion, avoidance

टाल के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नीचे ऊपर रखी हुई वस्तुओं का ढेर जो दूर तक ऊँचा उठा हो , ऊँचा ढेर , भारी राशी , अटाला , गंज , जैसे, लकड़ी की टाल, भुस की टाल, पयाल की टाल, घास, की टाल
  • लकड़ी, भुस, पयाल आदि की बड़ी दूकान
  • बैलगाड़ी के पहिए का किनारा

देशज ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रकार का घंटा जो गय,बैल, हाथी आदि के गले में बाँधा जाता है

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • टालने का भाव
  • किसी बात के लिये आजकल का झूठा वादा , ऐसा बहाना जिससे किसी समय किसी काम को करने से कोई बच जाय

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • व्यभिचार के लिये स्त्री पुरूष का समागम करानेवाला, कुटना, भँड़ुआ

टाल के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

टाल से संबंधित मुहावरे

टाल के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • उचा ढेर, पुआल का देर, बडी राश्ज्ञि कुटना दलाल, हटाना, बहाना ढ़ेर को टारना

टाल के कुमाउँनी अर्थ

टाल्

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संचय, स्थल, किसी वस्तु का समूह, राशि, थुपड़ा, स्तूप, ढेर, लिसक टाल-विरौजे का संचय- स्थल या गोदाम, 'लाकडि टाल काष्ठभण्डार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • टूटे-फूटे बर्तन या फटे से कपड़े की मरम्मत के लिए ऊपर लगाया गया पेबन्द, थेगला, फटी जगह पर लगा हुआ दूसरा कपड़ा, टल्ला

टाल के गढ़वाली अर्थ

टटोळ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आरोप, कलंक, लांछन

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ऊँचा ढेर, राशि; लकड़ी, कोयला भूसे आदि की दुकान या आगार |

विशेषण

  • खोज

Noun, Masculine

  • a stigma.

Noun, Feminine

  • a stack,heap, pile (as of wood, stone, straw); a place or depot where wood, straw are stored and sold.

Adjective

  • enquiry, quest.

टाल के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • तेन्दूपत्ता का कय केन्द्र, लकड़ियों का संचयन स्थल

टाल के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • ऊँची ढेर जैसे पहुआ का ऊँचा टाल, टाल-मटोल

टाल के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दे. टहल, लकड़ी, पत्थर, भूसा बेचने का स्थान,

टाल के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • बैलगाड़ी के पहिये का किनारा
  • बहुत सी वस्तुओं का ऊँचा हेर , अटाला ; लकड़ी, भूसे, कोयले आदि की दुकान, जहाँ इन वस्तुओं का ढेर लगा हो

  • टालना

टाल के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फसल के डंठल का ढेर;

    उदाहरण
    . मकई के टाल लागल बा।

  • गाँव के बाहर का विस्तृत मैदान;

    उदाहरण
    . टाल पर मेला लागल बा।

Noun, Masculine

  • heap of crop stalks.
  • widespread ground outside a village.

टाल के मगही अर्थ

अरबी ; संज्ञा

  • (अट्टाल); ढेर, पूंज; फसल के बोझों का अंबार, गांज; लकड़ी, भूसा आदि की बिक्री का स्थान; (तल्ल या ताल) गाँव के बाहर का बड़ा चौरस मैदान; नीचा विस्तृत भू-भाग जिसमें वर्षा का जमा पानी सूखने पर खेती की जाती है; जैसे बड़हिया टाल; टाल-मटोल करने का भाव

देशज

  • वाहन के चक्का आदि का बिचलकर एक ओर झुकने की स्थति, यथा: टाल पहिया

विशेषण

  • बहुत, अधिक, ढेर, एक ओर झुका या झुकता हुआ

क्रिया-विशेषण

  • अधिक संख्या या मात्रा में

टाल के मालवी अर्थ

संज्ञा

  • वह स्थान जहाँ पर लकड़ी, कोयला, दूध आदि सामग्री रखी व बेची जाती है,

क्रिया

  • टालना, मना करना।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा