Taalnaa meaning in hindi

टालना

  • स्रोत - हिंदी

टालना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • अपने स्थान से अलग करना, हटाना, खिसकाना, सरकाना
  • दूसरे स्थान पर भेज देना, अनुपस्थित कर देना, दूर करना, भगा देना

    उदाहरण
    . जब काम का समय होता है तब तुम उसे कहीं टाल देते हो।

  • दूर करना, मिटाना, न रहने देना, निवारण करना

    उदाहरण
    . मुनि प्रसाद बल तात तुम्हारी। ईस अनेक करवरैं टारी। . आपत्ति टालना, संकट टालना, बला टालना।

  • किसी कार्य का निश्चित समय पर न करके उसके लिये दूसरा समय स्थिर करना, नियत समय से और आगे का समय ठहराना, मुलतबी करना

    विशेष
    . इस क्रिया का प्रयोग समय और कार्य दोनों के लिये होता है। जैसे- तिथि टालना, विवाह की सायत या लग्न टालना, विवाह टालना, इम्तहान टालना।

  • समय व्यतीत करना, समय बिताना
  • किसी (आदेश या अनुरोध) को न मानना, न पालन करना, उल्लघन करना

    उदाहरण
    . राजा की आज्ञा को कौन टाल सकता है? . हमारी बात वे कभी न टालेंगे।

  • किसी काम को तत्काल न करके दूसरे समय पर छोड़ना, मुलतबी करना

    उदाहरण
    . जो काम आवे, उसे तुरंत कर डालो, कल पर मत टालो।

  • बहाना करके किसी काम से बचना, किसी कार्य के संबँघ में इस प्रकार की बातें कहना जिससे वह न करना पड़े
  • किसी बात के लिए आजकल का झूठा वादा करना, किसी काम को और आगे चलकर पूरा करने की मिथ्या आशा देना या प्रतिज्ञा करना

    उदाहरण
    . तुम इसी तरह महीनों से टालते आए हो, आज हम रुपया जरूर लेंगे।

  • किसी प्रयोजन से आए हुए मनुष्य को निष्फल लौटाना, किसी मनुष्य का कोई काम पूरा न करके उसे इधर उधर की बातें कहकर फेर देना, धता बताना, टरकाना

    उदाहरण
    . इस समय इसे कुछ कह सुनकर टाल दो, फिर माँगने आवेगा तब देखा जाएगा।

  • पलटना, फेरना, और का और करना
  • कोई अनुचित या अपने विरुद्ध बात देख सुनकर न बोलना, बचा जाना, तरह दे जाना

टालना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अन्य भारतीय भाषाओं में टालना के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

टालना - ٹالنا

पंजाबी अर्थ :

टालणा - ਟਾਲਣਾ

टरकाणा - ਟਰਕਾਣਾ

निवारण करना - ਨਿਵਾਰਣ ਕਰਨਾ

गुजराती अर्थ :

टाळवुं - ટાળવું

दूर करवुं - દૂર કરવું

निवारवुं - નિવારવું

कोंकणी अर्थ :

रद्द करप

टाळप

निवारप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा