तामरस

तामरस के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

तामरस के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कमल, पद्म

    विशेष
    . यद्यपि यह शब्द वेदों में आया है तथापि आर्यभाषा का नहीं है। 'पिक' आदि के समान यह अनार्य भाषा से आया हुआ माना गया है। शबर भाष्य में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है।

    उदाहरण
    . सियरे बदन सूखि गए कैसे। परसत तुहिन तामरस जैसे।

  • सोना, स्वर्ण
  • ताँबा, ताम्र
  • धतूरा, कनक
  • सारस पक्षी
  • एक वर्णवृत्त का नाम जिसके प्रत्येक चरण में एक नगण, दो जगण और एक यगण होता है

    उदाहरण
    . निज जय हेतु करौ रघुबीरा , तब नुति मोरी हरौ भव पीरा।

तामरस के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कमल, सोना, तांबा

तामरस के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कमल

    उदाहरण
    . तोरि तोरि तामरस, घोरि घोरि घनसार ।

  • छंद विशेष

    उदाहरण
    . केसव बारहबर्न को, छंद तामरस होय ।

  • सोना

विशेषण

  • लाल

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा