टाँकी

टाँकी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

टाँकी के मगही अर्थ

संज्ञा

  • छोटा टाँका
  • (टाँक) भाग्यरेखा
  • पत्थर आदि गढ़ने की छेनी

टाँकी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a chisel
  • a small piece cut or scooped out (of a melon, etc. to examine its quality)

टाँकी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पत्थर गढ़ने का औज़ार, वह लोहे की कील जिससे पत्थर तोड़ते, काटते या छीलते हैं, छेनी

    उदाहरण
    . मज़दूर टाँकी से शिलाखंड के टुकड़े कर रहा है। . यह तेलिया पखान हठी, कठिनाई याकी। टूटीं याके सीस बीस बहु बाँकी टाँकी।

  • पत्थर को तराशने या उन पर नक़्क़ाशी करने की छेनी, नक़्क़ाशी
  • जल संचयन हेतु चट्टान को खोदकर बनाया हुआ कुएँ से कम गहरा गड्ढा, पानी इकट्ठा रखने का छोटा हौज़, छोटा टाँका, छोटा चहबच्चा

    उदाहरण
    . क़िले में जगह-जगह टाँकी खोदने का काम चालू है।

  • तरबूज़ या खरबूज़े के ऊपर छोटा-सा चौखूँटा कटाव या छेद जिससे उसके भीतर का (कच्चे, पक्के, सड़े आदि होने का) हाल मालूम होता है

    उदाहरण
    . टाँकी देखकर यह पता चलता है कि तरबूज़ कितना पका है।

  • पानी रखने का बड़ा बरतन, कंडाल
  • चीज़ों को परस्पर जोड़ने वाला छोटा टाँका
  • काटकर बनाया हुआ छेद
  • एक प्रकार का फोड़ा, डुंबल
  • गरमी या सूजाक का घाव
  • आरी का दाँत, दाँता, दंदाना

    उदाहरण
    . इस आरी की टाँकियाँ घिस गई हैं।

  • टंकी
  • तरल पदार्थ या गैस रखने का एक कुंडनुमा ढक्कनदार बरतन
  • बेलनाकार पात्र या कंटेनर जिसमें संपीड़ित वायु या गैस रखा जाता है

टाँकी के अवधी अर्थ

स्त्रीलिंग

  • हल्का टाँका
  • लिखावट
  • ब्रम्हा का, ब्रह्मा का लिखा (भाग्य)

टाँकी के गढ़वाली अर्थ

टांकी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पत्थर काटने की छोटी-सी छेनी
  • पगड़ी

Noun, Feminine

  • a small chisel for cutting stone
  • a turban.

टाँकी के बघेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी वस्तु पर खुदाई करना, टंकन करने वाली लोहे की कील

टाँकी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पत्थर में गुद्दा बनाने या पत्थर को ठीक से बनाने, साफ़ करने आदि के लिए लोहे की कम चौड़े फल वाली छेनी

टाँकी के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लोहे का एक औज़ार, जिससे पत्थर काटा जाता है

    उदाहरण
    . बाँकी तानन गाइक, टाँकी सी हिय देत ।

टाँकी के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • सुजाक, एक यौन रोग

Noun

  • a venereal disease; gonorrhoea.

टाँकी के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पत्थर गढ़ने या काटने की छेनी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा