तमाल

तमाल के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

तमाल के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बीस-पचीस फुट ऊँचा एक बहुत सुंदर सदाबहार वृक्ष जो पहाड़ों पर और जमुना के किनारे भी कहीं-कहीं होता है

    विशेष
    . यह दो प्रकार का होता है, एक साधारण और दूसरा श्याम तमाल। श्याम तमाल कम मिलता है। उसके फूल लाल रंग के और उसकी लकड़ी आबनूस की तरह काली होती है। तमाल के पत्ते गहरे हरे रंग के होते हैं और शरीफे के पत्ते से मिलते जुलते होते हैं। बैसाख के महीने में इसमें सफे़द रंग के बड़े फूल लगते हैं। इसमें एक प्रकार के छोटे फल भी लगते हैं जो बहुत अधिक खट्टे होने पर भी कुछ स्वादिष्ट होते हैं। ये फल सावन-भादों में पकते हैं और इन्हें गीदड़ बड़े चाव से खाते हैं। श्याम तमाल को वैद्यक में कसैला, मधुर, बल-वीर्य वर्धक, भारी, शीतल, श्रम, शोथ और दाह को दूर करने वाला तथा कफ़ और पित्तनाशक माना है।

  • तेजपत्ता
  • काले खैर का वृक्ष
  • बाँस की छाल
  • वरुण वृक्ष
  • एक प्रकार की तलवार

    उदाहरण
    . उसने तमाल से शत्रु पर वार किया।

  • तिलक का पेड़
  • हिमालय तथा दक्षिण भारत में होने वाला एक प्रकार का सदाबहार पेड़

    विशेष
    . इसमें से एक प्रकार का गोंद निकलता है जो घटिया रेवंद चीनी की तरह का होता है। इसकी छाल से एक प्रकार का बढ़िया पीला रंग निकलता है। पूस, माघ में इसमें फल लगता है जिसे लोग यों ही खाते अथवा इमली की तरह दाल-तरकारियों में डालते हैं। इसका व्यवहार औषध में भी होता है। लोग इसे सुखाकर रखते और इसका सिरका भी बनाते हैं। इसे उनवेल और मन्होला भी कहते हैं।

  • सुरती
  • तमाल के बीज के रस और चंदन का तिलक

तमाल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a big evergreen tree —Xanthocymus pictorius

तमाल के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नाटक, जादू टोने या हाथ की सफाई का प्रदर्शन, तमाशा

तमाल के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वृक्ष विशेष

तमाल के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक वृक्ष

Noun, Masculine

  • a tree; Xanthochymus pictorius

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा