तीतर

तीतर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - तीतुर

तीतर के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मुर्ग़ी की जाति का एक पक्षी

तीतर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a partridge

तीतर के हिंदी अर्थ

तीतिर, तैतिर, तैत्तिर, तीतुर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध पक्षी जो समस्त एशिया और यूरोप में पाया जाता है और जिसकी एक जाति अमेरिका में भी होती है, कबूतर के आकार का एक रंगीन, धारीदार तेज़ दौड़ने वाला पक्षी जिसे लड़ाने के लिए पाला जाता है, मुर्ग़ी की जाति का एक पक्षी जिसका मांस खाया जाता है

    विशेष
    . यह दो प्रकार का होता है और केवल सोने के समय को छोड़कर बराबर इधर-उधर चलता रहता है। यह बहुत तेज़ दौड़ता है और भारत में प्रायः कपास, गेहूँ या चावल के खेतों में जाल में फँसाकर पकड़ा जाता है। इसका घोसला ज़मीन पर ही होता है और इसके अंडे चिकने और धब्बेदार होते हैं। लोग इसे लड़ाने के लिए पालते, इसका शिकार करते और मांस खाते हैं। वैद्यक में इसके माँस को रुचिकारक, लघु, वीर्य—बलवर्धक, कषाय, मधुर, ठंडा और श्वास, कास ज्वर तथा त्रिदोषनाषक माना है। भावप्रकाश के अनुसार काले तीतर के मांस की अपेक्षा चितकबरे तीतर का मांस अधिक उत्तम होता है।

तीतर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

तीतर के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक वेग से दौड़ने वाला पक्षी

तीतर के कन्नौजी अर्थ

तीतुर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मुर्ग़ी की जाति का एक पक्षी जिसे लोग लड़ाने के लिए पालते हैं और जिसका मांस भी खाया जाता है, तीतर

तीतर के बघेली अर्थ

तीतुर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • तीतर, एक वेगगामी पक्षी

तीतर के ब्रज अर्थ

तीतुर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक पक्षी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा