टिकना

टिकना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

टिकना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • कुछ काल तक के लिए रहना, ठहरना, डेरा करना, मुकाम करना

    उदाहरण
    . टिकि लीजियो रात में काहू अटा जहाँ सोवत होंय परेवा परे।

  • किसी घुली हुई वस्तु का नीचे बैठना, तल मे जमना, तलछट के रूप में नीचे पेदे में इकट्ठा होना
  • स्यायी रहना, कुछ दिनों तक चलना या बना रहना, कुछ दिनों तक काम देना

    उदाहरण
    . यह जूता तुम्हारे पैर में कितने दिन टिकेगा।

  • स्थित रहना, अड़ा रहना, इधर उधर न गिरना, ठहरना, सहारे पर रहना, जमना या बैठना

    उदाहरण
    . इस पर तो पैर ही नहीं टिकता, कैसे खड़े हों। . यह गोला डंडे की नोक पर टिका हुआ है।

  • युद्ध या लड़ाई में सामना करते हुए जमे रहना
  • विश्राम के उद्देश्य से थोड़ी देर के लिए कहीं रूकना
  • प्रतिकूल समय या मौसम में किसी पदार्थ का विकृत न होना
  • ध्यान या निगाह का स्थिर होना

टिकना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • डेरा देना

टिकना के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जाल में ऊपर

    उदाहरण
    . मछेरा जाल के टिकना खीचत रहे।

Noun, Masculine

  • deft teft, rope tied above a net

अन्य भारतीय भाषाओं में टिकना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

टिकणा - ਟਿਕਣਾ

गुजराती अर्थ :

टकवुं - ટકવું

विराम - વિરામ

उर्दू अर्थ :

टिकाऊ - پائیدار

कोंकणी अर्थ :

टिकप

थांबप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा