tomar meaning in hindi
तोमर के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
भाले की तरह का एक प्राचीन अस्त्र अस्त्र जिसमें लकड़ी के डंडे में आगे की ओर लोहे का बड़ा फल लगा रहता था, शर्पला, शापल
उदाहरण
. मैंने पहली बार संग्रहालय में तोमर देखा। -
बारह मात्राओं का एक छंद जिसके अंत में एक गुरु और एक लघु होता है
उदाहरण
. तब चले बान कराल। फुंकरत जनु बहु ब्याल। कोप्यो समर श्रीराम। चले विशिख निसित निकाम। - एक देश का नाम जिसका उल्लेख कई पुराणों में है
- तोमर देश का निवासी
-
राजपूत क्षत्रियों का एक प्राचीन राजवंश जिसका राज्य दिल्ली में आठवीं से बारहवीं शताब्दी तक था
विशेष
. प्रसिद्ध राजा अनंगपाल (पृथ्वीराज के नाना) इसी वंश को थे। पीछे से तोमरों ने कन्नौज को अपना राजनगर बनाया था। कन्नौज में इस वंश के प्रसिद्ध राजा जयपाल हुए थे। आजकल इस वंश के बहुत ही कम क्षत्रिय पाए जाते हैं। - क्षत्रिय समाज में एक कुलनाम या सरनेम, तँवर
तोमर के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएतोमर के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- राजपूतों की एक उपजाति
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा