तुलना

तुलना के अर्थ :

तुलना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • तोला जाना, पुरित होना, भरना, तुलय होना, तौल में बराबर होना, ग़ग़ाड़ी के चक्के में चर्बी डालना

तुलना के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • comparison

तुलना के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; अकर्मक क्रिया

  • तौला जाना, तराजू पर अंदाज़ा जाना, मान का कूता जाना
  • तौल या माव में बराबर उतरना, तुल्य होना

    उदाहरण
    . सात सर्ग अपवर्ग सुख धरिय तुला इक अंग। तुले न ताहि सकल मिलि जो सुख लव सतसंग।

  • ठीक अंदाज़ के साथ टिकना
  • किसी अस्त्र आदि का इस प्रकार हिसाब से चलाया जाना कि वह ठीक लक्ष्य पर पहुँचे और उतना ही आघात पहुँचाए जितना इष्ट हो, सधना
  • नियमित होना, बँधना, अंदाज़ होना, बँचे हुए मान का अभ्यास होना

    उदाहरण
    . दुकान दारों के हाथ तुलै हुए होते है; बितना उठाकर दे देते है, वह प्राय: ठीका होता है।

  • भरना, पूरित होना
  • गाड़ी के पहिए का ओंगा जाना
  • उद्दात होना, उतारू होना, किसी काम या बात के लिए बिलकुल तैयार होना

    उदाहरण
    . वे इस बात पर तुलै हुए है, कभी न मानेंगे।


संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दो या अधिक वस्तुओं के गुण, मान आदि के एक-दूसरे से घट-बढ़ होने का विचार, मिलान, तारतम्य
  • सादृश्य, समता, बराबरी

    उदाहरण
    . इसकी तुलना उसके साथ नहीं हो सकती।

  • उपमा
  • तौल, वज़न
  • गहना, गिनती
  • उठाना, साधना
  • आँकना, अंदाज़ लगाना या करना
  • परीक्षण करना

हिंदी ; सकर्मक क्रिया

  • तौलवाना, तौलना
  • बराबरा होना, पूरा उतरना
  • गाढ़ी के पहियों को औंगाना, गाड़ी के पहियों की धुरी में चिकना दिलाना

हिंदी ; अकर्मक क्रिया

  • आ पहुँचना, समीप आना निकट आना

    उदाहरण
    . अपनो काल आपु ही बोल्यो इनकौ मीचु तुलानी। . समुद लोक धन चढ़ी विवाना। जो दिन डरै सो आइ तुलाना।

तुलना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

तुलना के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मुक़ाबला, समता, बराबरी

Noun, Feminine

  • comparison.

तुलना के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मिलान, एक समान होने का भाव
  • उपमा

तुलना के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मिलान

Noun, Feminine

  • comparison.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा