उदासी

उदासी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

उदासी के मगही अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • विरक्ति
  • मलीनता
  • प्रसन्नता का अभाव
  • नानकशाही साधुओं का एक संप्रदाय, उदासी मत

उदासी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • sadness, dejection, melancholy

उदासी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • उदास होने की अवस्था या भाव, उत्साह या आनंद का अभाव, खिन्नता, मायूसी, रंजीदगी, दुख

    उदाहरण
    . बिनु दशरथ सब चले तुरत ही कोशल पुर के वासी। आए रामचंद्र मुख देख्यो सबकी मिटी उदासी। . नादिरशाह के आक्रमण के बाद दिल्ली में चारों ओर उदासी बरसती थी। . राम के वनवास से अयोध्या में उदासी छा गई।

  • तटस्थता, निरपेक्षता

    उदाहरण
    . समाज हित में इतनी बड़ी बहस चल रही है, लेकिन उनकी उदासी समझ ने नहीं आती।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • विरक्त पुरुष, त्यागी पुरुष, संन्यासी

    उदाहरण
    . प्रमुदित तीरथराज निवासी। बैषानस बटु गृही उदासी। . ओहि पथ जाइ जो होय उदासी। जोगी जती तपा संन्यासी। . होय गृही पुनि होय उदासी। अंतकाल दोनों विश्वासी।

  • नानकशाही साधुओं का एक भेद

    विशेष
    . साधुओं का यह संप्रदाय गुरु नानक के पुत्र श्री चंद्र का ने चलाया था। ये साधु शिखा नहीं रखते। ये संन्यासियों के समान सिर घुमाते और लँगोट पहनते हैं।


विशेषण

  • तटस्थ, अलग, निरपेक्ष

    उदाहरण
    . रमा के किसी भी विवाद में उदासी छायी रहती है।

उदासी के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दशा अच्छी दशा न होना, निराशा की अवस्था

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार के साधु जिनका अखाड़ा अयोध्या में है

उदासी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • निष्क्रिय और दुःखद वातावरण

उदासी के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • उदास होने का भाव

    उदाहरण
    . जमुन निकट के बिटप पूछि भई निपट उदासी।

उदासी के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • विरक्ति
  • प्रसन्नता का अभाव
  • विवाह के बाद बेटी के ससुराल चले जाने पर गाया जाने वाला एक विरह गीत

Noun, Feminine

  • sadness, melancholy
  • song of melancholy sung after departure of daughter

उदासी के मालवी अर्थ

विशेषण

  • उदासीनता
  • विरक्त या त्यागी पुरुष, सनातनधर्मी साधुओं का एक समुदाय
  • एक पंथ जो गुरुनानक के पुत्र महात्मा श्रीचंद्र का अनुयायी है

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा