उड़ना

उड़ना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

उड़ना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • चिड़ियों का आकाश या हवा में होकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना

    उदाहरण
    . सुआ जो उतर देत रह पूछा। उड़िगा पिंजर न बोलै छूछा। . चिड़ियाँ उड़ती हैं।

  • आकाशमार्ग से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना, हवा में होकर जाना, निराधार हवा में ऊपर फिरना

    उदाहरण
    . अंधकूप भा आवइ उड़त आव तस छार। ताल तालाब औ पोखरा धूरि भरी ज्योनार। . गर्द उड़ना, पत्ती उड़ना।

  • हवा में ऊपर उठना, हवा में फैलना

    उदाहरण
    . लहर झकोर उड़हिं जल भीजा तौहू रूप रंग नहिं छीजा। . छींटा उड़ना, सुगंध उड़ना, खबर उड़ना। . गुड्डी उड़ रही है।

  • वायु से चीज़ों का इधर-उधर हो जाना, छितराना, फैलना

    उदाहरण
    . एक ऐसा झोंका आया कि सब कागज कमरे भर में उड़ गए।

  • किसी ऐसी वस्तु का हवा में इधर-उधर हिलना जिसका कोई भाग किसी आधार से लगा हो, फहराना, फरफराना

    उदाहरण
    . पताका उड़ रही है।

  • तेज़ चलना, वेग से चलना, भागना

    उदाहरण
    . कोइ बोहित जग पवन उड़ाहीं। कोई चमकि बीच पर जाहीं। . चलो उड़ों, अब देर मत करो। . घोड़ा सवार को लेकर।

  • झटके के साथ अलग होना, कटना, गिरकर दूर जा पड़ना

    उदाहरण
    . एक हाथ में बकरे का सिर उड़ गया। . सँभालकर चाकू पकड़ो नहीं तो उँगली उड़ जायगी। . फूटा कोट फूट जनु सीसा। उड़हीं बुर्ज जाहिं सब पीसा।

  • पृथक् होना, उघड़ना, छितराना

    उदाहरण
    . वहिके गुण सँवरत भइ माला। अबहूँ न बहुरा उड़िगा छाला। . किताब की जिल्द उड़ गई।

  • जाता रहना, गायब होना, लापता होना, दूर होना, मिटना, नष्ट होना

    उदाहरण
    . रजिस्टर से लड़के का नाम उड़ गया। . देखते देखते दर्द उड़ गया। . इस पुरानी पुस्तक के अक्षर उड़ गए हैं, पढ़े नहीं जाते। . घर बंद का बंद और सारा माल उड़ गया। . अभई तो वह स्त्री यहीं बैठी थी, कहाँ उड़ गई।

  • खाने-पीने की चीज़ का खर्च होना, आनंद के साथ खाया-पीया जाना

    उदाहरण
    . कल तो खूब मिठाई उड़ी।

  • किसी योग्य वस्तु का भोगा जाना

    उदाहरण
    . स्त्री संभोग होना।

  • आमोद-प्रमोद की वस्तु का व्यवहार होना

    उदाहरण
    . यहाँ दिन रात तान उड़ा करती है। . वहाँ तो ताश उड़ रहा है।

  • रंग आदि का फीका पड़ना, धीमा पड़ना

    उदाहरण
    . इस बरतन की कलई उड़ गई। . इस कपड़े का रंग उड़ गया।

  • किसी पर मार पड़ना, लगना

    उदाहरण
    . उसपर स्कूल में खूब बेंत उड़े।

  • बातों में बहलाना, भुलावा देना, चकमा देना, धोखा देना

    उदाहरण
    . भाइ उड़ते क्यों हो, साफ साफ बताओ।

  • घोड़े का चौफाल कूदना, घोड़े का चारों पैर उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर बड़ी शान से रखना, जमना
  • फर्लांग मारना, फलांगना, कूदना, कुशती

सकर्मक क्रिया

  • फर्लांग मारकर किसी वस्तु को लाँघना, कूदकर पार करना

    उदाहरण
    . वह घोड़ा खाईं उड़ता है। . वह घोड़ा बात की बात में खंदक उड़ गया। . अच्छे सिखाए हुए घोड़े सात-सात टट्टियाँ उड़ते हैं।

उड़ना से संबंधित मुहावरे

  • उड़ खाना

    उड़-उड़ के काटना, धर खाना

  • उड़ता होना

    भाग जाना, चलता होना, चल देना

  • उड़ती ख़बर

    वह ख़बर जिसकी सच्चाई का निश्चय न हो, लोगों में फैली ऐसी बात जो मिथ्या हो अथवा जिसकी आधिकारिक पुष्टि न हुई हो, सुनी-सुनाई ख़बर, अपुष्ट ख़बर, अफ़वाह

उड़ना के बुंदेली अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • आकाशमार्ग से जाना
  • भागना
  • लापता होना
  • फहराना
  • खर्च होना
  • धीमा होना
  • फीका पड़ना

अन्य भारतीय भाषाओं में उड़ना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

उड्डणा - ਉੱਡਣਾ

गाइब लोप - ਗਾਇਬ ਲੋਪ

गुजराती अर्थ :

उडवुं (हवामां) - ઉડવું (હવામાં)

फीकुं पडवुं - ફીકું પડવું

उर्दू अर्थ :

उड़ना - اڑنا

ग़ायब - غائب

कोंकणी अर्थ :

उडप

विलीन जावप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा