उलका

उलका के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

उलका के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • उतावला

उलका के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a falling star, meteor
  • flame
  • firebrand

उलका के हिंदी अर्थ

उल्का

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लूक, लुआठा
  • मशाल, दस्ती
  • दीपक, दीया, चिराग़
  • प्रकाश
  • एक प्रकार के चमकीले पिंड जो कभी-कभी रात को आग की लकीर के समान आकाश में एक ओर से दूसरी ओर को वेग से जाते हुए अथवा पृथ्वी पर गिरते हुए दिखाई पड़ते हैं

    विशेष
    . इनके गिरने को 'तारा टूटना' या 'लूक टूटना' कहते हैं। उल्का के पिंड प्रायः किसी विशेष आकार के नहीं होते। कंकड़ या झाँवे की तरह ऊबड़-खाबड़ होते हैं। इनका रंग प्रायः काला होता है और उनके ऊपर पॉलिश या लूक की तरह चमक होती है। ये दो प्रकार के होते हैं—एक धातुमय और दूसरे पाषाणमय। धातुमय पिंड़ों की परीक्षा करने से उनमें विशेष अंश लोहे का मिलता है, जिसमें निकिल भी मिला रहता है। कभी-कभी थोड़ा ताँबा और राँगा भी मिलता है। इनके अतिरिक्त सोना, चाँदी आदि बहुमूल्य धातुएँ कभी नहीं पाई जातीं। उल्का का वेग प्रति सेकेंड दस मील से लेकर चालीस पचास मील तक का होता है। उल्काओं का एक बड़ा भारी समूह है जो सूर्य के चारों ओर केतुओं की कक्षा में घूमता है। पृथ्वी इस उल्का क्षेत्र मे से होकर प्रत्येक तैंतीसवें वर्ष कन्या राशि पर अर्थात् 14 नवंबर के लगभग निकलती है। इस समय उल्का की झड़ी देखी जाती है। उल्का पिंड जब पृथ्वी के वायुमंडल के भीतर आते हैं तब वायु की रगड़ से वे जलने लगते हैं और उनमें चमक आ जाती है। छोटे-छोटे पिंड तो जलकर राख हो जाते हैं और घड़घड़ाहट का शब्द भी होता है। जब उल्का वायुमंडल के भीतर आते हैं और उनमें चमक उत्पन्न होती है तभी वे हमें दिखाई पड़ते हैं। उल्का पृथ्वी से अधिक से अधिक 100 मील के ऊपर अथवा कम से कम 40 मील के ऊपर से होकर जाते दिखाई पड़ते हैं। पृथ्वी के आकर्षण से ये नीचे गिरते हैं। लंदन, पेरिस, बरलिन, वियना आदि स्थानों में उल्का के बहुत से पत्थर रखे हुए हैं।

  • फलित ज्योतिष में गौरी जातक के अनुसार मंगला आदि आठ दशाओं में से एक जो छह वर्षों तक रहती है

उलका के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

उलका के गढ़वाली अर्थ

उल्का

संज्ञा, पुल्लिंग

  • उल्का पिंड, आकाश से गिरने वाला उल्काश्य

Noun, Masculine

  • meteor

उलका के ब्रज अर्थ

उल्का

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लौ, लपट
  • मशाल
  • दीपक, चिराग़
  • आकाशस्थ पिंडों से कटकर गिरने वाले चमकीले छोटे खंड जो रात्रि में आकाश में एक ओर से दूसरी ओर जाते हुए दिखाई देते हैं
  • प्रकाश

उलका के मैथिली अर्थ

उल्का

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार के चमकीले पिंड जो कभी-कभी रात को आकाश में इधर-उधर जाते या पृथ्वी पर गिरते हुए दिखाई देते हैं
  • मशाल

Noun, Masculine

  • falling star, meteor
  • torch

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा