उपभोग

उपभोग के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

उपभोग के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भोग में लाना, काम में लाना, विलास, विषयों का रसास्वादन

उपभोग के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • enjoyment/enjoying
  • consuming/consumption
  • using
  • hence उपभोगी (nm)
  • उपभोग्या (a)

उपभोग के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आनंद या सुख प्राप्त करने के लिए किसी वस्तु का भोग करना या उसे व्यवहार में लाना, किसी वस्तु के व्यवहार का सुख, मज़ा लेना

    उदाहरण
    . वह अपनी पैतृक धन-संपत्ति का भरपूर उपभोग कर रहा है।

  • व्यवहार में लाना, काम में लाना, बर्तना, सुख की सामग्री, विलास की वस्तु

    उदाहरण
    . अधिक रक्तचाप से पीड़ित व्यक्ति को नियमित रूप से औषध का उपभोग करना चाहिए।

  • (अर्थशास्त्र) किसी वस्तु का ऐसा प्रयोग करना कि धीरे-धीरे उसकी उपयोगिता समाप्त होती जाए, खपत

    उदाहरण
    . हमारे देश में चावल का उपभोग अधिक होता है।

  • विषय भोग
  • स्त्री-प्रसंग
  • फल प्राप्ति

उपभोग के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

उपभोग के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विषयों का रसास्वादन, विलास

    उदाहरण
    . हाव, भाव, भोग, उपभोग, सविलास।

  • सुख या विलास की वस्तु

उपभोग के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • व्यवहार द्वारा तृप्ति या पुष्टि पाना
  • खपत

Noun, Masculine

  • enjoyment
  • Consumption

अन्य भारतीय भाषाओं में उपभोग के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

ऐश - عیش

पंजाबी अर्थ :

उपभोग - ਉਪਭੋਗ

खपत - ਖਪਤ

खपा - ਖਪਾ

गुजराती अर्थ :

उपभोग - ઉપભોગ

भोगवटो - ભોગવટો

उपभोग - ઉપભોગ

कोंकणी अर्थ :

उपभोग करप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा