उत्तरायण

उत्तरायण के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

उत्तरायण के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the summer soltice when the sun is on the north of equator

उत्तरायण के हिंदी अर्थ

उत्तरायन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूर्य की मकर रेखा से उत्तर या कर्क रेखा की ओर गति, सूर्य का उत्तर दिशा में गमन

    उदाहरण
    . जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होने लगता है तब दिन बड़े और रात छोटी होने लगती है।

  • वह छह महीने का समय जिसके बीच सूर्य मकर रेखा से चलकर बराबर उत्तर की ओर बढ़ता रहता है

    विशेष
    . सूर्य 22 दिसंबर को अपनी दक्षिणी अयन सीमा मकर रेखा पर पहुँचता है फिर वहाँ से मकर की अयनसंक्राति अर्थात् 23-24 दिसंबर से उत्तर की ओर बढ़ने लगता है और 21 जून को कर्क रेखा अर्थात् उत्तरी अयन सीमा पर पहुँच जाता है।

उत्तरायण के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह दिन और समय जब सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में भ्रमण करता है, उत्तरायणी, मकर संक्रांति

Noun, Feminine

  • time of summer solstice, the sun's northward progress

उत्तरायण के बघेली अर्थ

उत्तरायन

विशेषण

  • उत्तर दिशा में सूर्य या चंद्र का होना, उत्तर दिशा की ओर

उत्तरायण के बज्जिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • उत्तर दिशा की ओर सूर्य के गमन की स्थिति

उत्तरायण के ब्रज अर्थ

उत्तरायन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूर्य की मकर रेखा से उत्तर या कर्क रेखा की ओर होने वाली गति
  • छह मास की वह अवधि जिसमें सूर्य मकर रेखा से कर्क रेखा या उत्तर की ओर गमन करता है

उत्तरायण के मगही अर्थ

उतरायन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूर्य की मकर रेखा से उत्तर कर्क रेखा की ओर गति, 23 दिसंबर से 23 जून का छह महीने का समय

उत्तरायण के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छह मास का वह समय जब सूर्य बराबर उत्तर दिशा की ओर गतिमान रहता है

Noun, Masculine

  • summer solstice

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा