वैतरणी

वैतरणी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - वैतरणि

वैतरणी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रसिद्ध पौराणिक नदी जो यम के द्वार पर मानी जाती है और जिसे मरने के बाद प्रत्येक जीवात्मा को पार करना पड़ता है

    विशेष
    . कहते हैं, यह नदी बहुत तेज बहती है। इसका जल बहुत ही गरम और बदबूदार है और उसमें हड्डियाँ, लहू तथा बाल आदि भरे हुए हैं। यह भी माना जाना है कि प्राणी को मरने पर पहले यह नदी पार करनी पड़ती है, जिसमें उसे बहुत कष्ट होता है। परंतु यदि उसने अपनी जीवितावस्था में गोदान किया हो, तो वह उसी गौ की सहायता से सहज में इस नदी के पार उतर जाता है। पुराणों में लिखा है कि जब सती के वियोग में महादेव जी रोने लगे, तब उनके आँसुओं का प्रवाह देखकर देवता लोग बहुत डरे और उन्होंने शनि से प्रार्थना की कि तुम इस प्रवाह को ग्रहण करके सोख लो। शनि ने उस धारा को ग्रहण करना चाहा, पर उसे सफलता नहीं हुई। अंत में उसी धारा से यह वैतरणी नदी बनी। इसका विस्तार दो योजन माना गया है। पापियों को यह नदी पार करने में बहुत कष्ट होता है।

  • उड़ीसा की एक नदी का नाम जो बहुत पवित्र मानी जाती है

वैतरणी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • styx, a mythological river in the hell

वैतरणी के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • यमलोकस्थ एक नदी

वैतरणी के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक मिथकीय नदी जो स्वर्ग के रास्ते में पड़ती है और जिसे शरीर छोड़ने पर जीवात्मा को पार करना पड़ता है

Noun, Feminine

  • a mythical river

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा