वंश

वंश के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

वंश के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • परिवार, जाति
  • संतान, पुत्र

Noun, Masculine

  • lineage, family line, offspring

वंश के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • lineage
  • family
  • clan
  • stock
  • dynasty
  • a bamboo

वंश के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कुल, परिवार, ख़ानदान, जाति

    उदाहरण
    . उच्च वंश में जन्म लेने भर से कोई उच्च नहीं हो जाता।

  • संतान, पुत्र

    उदाहरण
    . उसका वंश अच्छा निकला।

  • (जीवविज्ञान) जीव का वर्गीकरणात्मक वर्ग जिसमें एक या एक से अधिक प्रजातियाँ हों

    विशेष
    . भारतीय मेंढक का वैज्ञानिक नाम राना टिग्रीना है जिसमें राना मेंढक का वंश और टिग्रीना उसकी जाति है।

  • बाँस

    उदाहरण
    . उसने अपने बग़ीचे में वंश लगा रखा है।

  • बाँसुरी
  • बँडेर
  • पीठ की हड्डी
  • नाक के ऊपर की हड्डी

    उदाहरण
    . दुर्घटना के दौरान उसके वंश में चोट आ गई।

  • एक प्रकार की ईख

    उदाहरण
    . तुम आज वंश में पानी अवश्य दे देना।

  • खड्ग के बीच का वह भाग जो ऊँचा हो अर्थात् जहाँ पर वह अधिक चौड़ा होता है
  • बारह (कुछ के मत में दस) हाथ का एक मान

    उदाहरण
    . यह कपड़ा एक वंश है।

  • बाहु आदि की लंबी हड्डियाँ

    उदाहरण
    . चोट के कारण उसके वंश में दरार पड़ गई है।

  • युद्ध की सामग्री, जैसे— रथ, ध्वजा इत्यादि
  • विष्णु

    विशेष
    . हिंदुओं के एक प्रमुख देवता जो सृष्टि का पालन करने वाले माने जाते हैं।

  • बाँस का सारभाग जो उसके जल जाने के बाद सफ़ेद टुकड़ों में पाया जाता है, वंशलोचन
  • फूल

    उदाहरण
    . उपवन में तरह-तरह के फूल खिले हुए हैं।

  • एक ही जैसी वस्तुओं का समूह या वर्ग
  • शाल का वृक्ष
  • अभिमान, दर्प
  • द्दढ़ ग्रंथि
  • बवंडर
  • खड्ग के मध्य का भाग

    उदाहरण
    . वंश ऊँचा होता है।

वंश के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कुल, परिवार
  • संतति
  • नाक की डंडी

विशेषण

  • बाँस से संबंधित

वंश के ब्रज अर्थ

बंस

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कुल, ख़ानदान

    उदाहरण
    . ये तुम्हरे कुल बंस हैं हमरी सुन लीजै।

  • बाँस
  • वंशलोचन

वंश के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बाँस

Noun, Masculine

  • bamboo

अन्य भारतीय भाषाओं में वंश के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

ख़ानदान - خاندان

पंजाबी अर्थ :

खानदान - ਖਾਨਦਾਨ

बंस - ਬੰਸ

गुजराती अर्थ :

वंश - વંશ

कुळ - કુળ

कोंकणी अर्थ :

कुल

वंश

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा