varruchi meaning in hindi

वररुचि

  • स्रोत - संस्कृत

वररुचि के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक अत्यंत प्राचीन पंडित, वैयाकरण और कवि

    विशेष
    . अष्टाध्यायीवृत्ति, प्राकृत प्रकाश, लिंगानुशासन, राक्षस काव्य आदि अनेक ग्रंथ इनके नाम से प्रसिद्ध हैं; पर सब इनके नहीं बनाए हैं। इनका प्राकृत का व्याकरण 'प्राकृत प्रकाश' बहुत प्राचीन और प्रामाणिक माना जाता है। ये कब हुए, इसका ठीक-ठीक निश्चय विद्वानों को अभी नहीं हुआ है। कथा सरित्सागर में ये पाणिनि के सहाध्यायी और प्रतिद्वंद्वी कहे गए हैं; पर यह कल्पना मात्र है। उसी ग्रथ में वररुचि और कात्यायन एक हो गए हैं; पर यह भी ठीक नहीं है। इसी प्रकार ज्योतिर्विदाभरण का नवरत्न वाला वह श्लोक भी, जिसमें वर-रुचि का नाम है, कपोलकल्पना मात्र है। 'प्राकृत प्रकाश' की भूमिका में कावेल साहब ने वररुचि को ईसा की पहली शताब्दी का ठहराया है; और कोई कोई इन्हें चंद्रगुप्त मौर्य से भी पहले ईसा से 400 वर्ष पूर्व का मानते हैं। फिर भी ये पतंजलि (ई॰ पू॰ 157) से एक-दो शती पूर्ववर्ती थे, इसमें कोई संदेह नहीं है।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा