varvar meaning in hindi

वर्वर

वर्वर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

वर्वर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक देश का नाम
  • वर्वर देश का असभ्य निवासी जिसके बाल घुँघराले कहे गए हैं

    विशेष
    . यद्यपि वर्वर देश का उल्लेख महाभारत (भीष्मपर्व) तथा वामन, मार्कंडेय आदि पुराणों में है, तथापि यह जनपद कहाँ था; इसका ठीक ठीक पता नहीं। कहीं -कहीं वर्वरों के बाल घुँघराले कहे गए हैं। पुराने यूनानी और रोमन भौगोलिकों ने सिंधु नदी के मुहाने के आस-पास के प्रदेश को बर्बर (बारबे-रियन) देश कहा है। कुछ भारतीय ग्रंथकारों ने महाराष्ट्र देश के एक विशेष भाग को वर्वर कहा है। वर्वर नाम की एक प्राकृत भाषा का उल्लेख भी 'प्राकृतचंद्रिका' में है। प्राचीन यूनानी अपनी जाति के लोगों के अतिरिक्त औरों को 'वर्वर' कहा करते थे। रोमनों में भी ऐसा ही था।

  • पामर, निम्न
  • घुँघराले बाल
  • काली बनतुलसी
  • हिंगुल, ईंगुर
  • पीला चंदन
  • (लाक्षणिक) मूर्ख व्यक्ति, अज्ञ
  • (लाक्षणिक) निम्न जाति
  • (लाक्षणिक) जातिभ्रष्ट व्यक्ति
  • नृत्य का एक प्रकार, एक प्रकार का नाच
  • शस्त्रों का परस्पर टकराना

विशेषण

  • घुँघराला, छल्लेदार
  • जो स्पष्ट न हो

वर्वर के ब्रज अर्थ

बर्बर

पुल्लिंग

  • (लाक्षणिक) असभ्य व्यक्ति, दुराचारी, अत्याचारी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा