वसन्त

वसन्त के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

वसन्त के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • 'देखें' वसन्त

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छः ऋतुओं में से एक चैत और वैशाख का महीना

वसन्त के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the spring (season)
  • a kind of ra:g in Indian classical music sung during the spring

वसन्त के हिंदी अर्थ

वसंत

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वर्ष की छह ऋतुओं में से प्रधान और प्रथम ऋतु जिसके अंतर्गत चैत और बैसाख के महीने माने गए हैं, नई पत्ती लगने और बहुत से फूल फूलने की सुंदर ऋतु, हेमंत और ग्रीष्म के बीच की ऋतु, वसंत ऋतु

    विशेष
    . प्राचीन वैदिक काल में यह ऋतु चैत और बैसाख में ही पड़ती थी; पर क्रमशः अयन खिसकने से आजकल प्रकृति में कुछ अंतर दिखाई पड़ता है। इसी से पीछे के कुछ ग्रंथों में फागुन और चैत के महीने वसंत ऋतु के कहे गए हैं, पर काव्य आदि में परंपरानुसार अब तक चैत और बैसाख ही इस ऋतु के महीने माने जाते हैं। वसंत ऋतु के ये लक्षण कहे गए हैं—पेड़ों में फूल लगना और नई पत्तियाँ आना, शीतल, मंद और सुगंधयुक्त वायु चलना, सायंकाल अत्यंत मनोरम होना और स्त्री-पुरुषों का उमंग से भरना, आदि। इस ऋतु में प्राचीन काल में वसंतोत्सव और मदन पूजा होती थी। आजकल होली का उत्सव उसी की परंपरा है। पुराणों में इस ऋतु का अधिष्ठाता देवता कामदेव का सहचर कहा गया है।

  • माघ सुदी पंचमी को मनाया जाने वाला एक पर्व जो वसंत ऋतु के आगमन का सूचक होता है
  • फूलों का गुच्छा
  • अतिसार रोग
  • शीतला रोग, विस्फोटक, चेचक
  • मसूरिका रोग, खसरा
  • (संगीत) छह रागों में दूसरा राग

    विशेष
    . इस राग की उत्पत्ति पंचवक्त्र शिव के पाँचवें मुख से कही गई है। इसकी छह रागिनियाँ ये हैं—देशी, देवगिरी, वैराटी, ताड़िका, ललिता और हिंडोला। कल्लिनाथ के अनुसार छह रागिनियाँ ये हैं—अंधूली, गमकी, पटमंजरी, गौड़केरी, धामकली और देवशाखा। संगीतदामोदर का मत है कि श्रीपंचमी से हरिशयनी एकादशी तक वसंत राग गा सकते हैं, पर संगीतदर्पण के अनुसार इसे वसंत ऋतु में ही गाना चाहिए। इसका सरगम इस प्रकार है—सा, रे, ग, म, प, नि, सा। कुछ लोग इस राग को हिंडोल राग का पुत्र मानते हैं।

  • (संगीत) एक ताल का नाम
  • नाटक में विदूषकों की आख्या या नाम
  • एक वृत्त का नाम

वसन्त के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

वसन्त के गढ़वाली अर्थ

वसंत

संज्ञा, पुल्लिंग

  • षड् ऋतुओं में प्रथम ऋतु, वसंत ऋतु

Noun, Masculine

  • spring season

वसन्त के मैथिली अर्थ

वसंत

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक ऋतु जो जाड़े के बाद आती है, वसंत ऋतु

Noun, Masculine

  • spring season

वसन्त के मालवी अर्थ

वसंत

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वसंत ऋतु।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा