विभूति

विभूति के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

विभूति के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बिभूती, भभूत, बभूत, क्षार, धूनी की राख

विभूति के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • ash
  • majesty/magnificence
  • an outstanding personality, personage

विभूति के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दिव्य अलौकिक शक्ति से युक्त बहुत योग्य तथा गुणवान मनुष्य

    उदाहरण
    . भारत माँ अनेक विभूतियों की जननी हैं।

  • बहुत अधिक होने की अवस्था या भाव, बहुतायत, विपुलता
  • बढ़ती, वृद्धि
  • वैभव, ऐश्वर्य
  • धन-संपत्ति, दौलत
  • समृद्धि
  • दिव्य या अलौकिक शक्ति जिसके अंतर्गत अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व ये आठ सिद्धियाँ हैं

    विशेष
    . योगदर्शन के विभूतिपाद में इसका वर्णन है कि किन-किन साधनाओं से कौन-कौन सी विभूतियाँ प्राप्त होती हैं।

  • शिव के अंग में चढ़ाने की राख या भस्म, चिता की वह भस्म जो शिव जी अपने शरीर पर पोतते थे

    विशेष
    . देवी भागवत, शिवपुराण आदि में भस्म या विभूति धारण करने का माहत्म्य विस्तार से वर्णित है।

  • किसी हवन आदि का या किसी संत, ओझा आदि के द्वारा दिया हुआ वह भस्म जिसे मस्तक और भुजाओं आदि पर लगाया जाता है
  • भगवान् विष्णु का वह ऐश्वर्य जो नित्य और स्थायी माना जाता है
  • लक्ष्मी
  • सृष्टि
  • विविध सृष्टि
  • एक दिव्यास्त्र जो विश्वामित्र ने राम को दिया था
  • प्रभुत्व, बड़ाई
  • ताक़त, शक्ति
  • महत्ता, बड़प्पन
  • प्रतिष्ठा, उच्च पद
  • अभ्युदय
  • विस्तार, प्रसार
  • प्रवृत्ति, प्रकृति, स्वभाव

विभूति के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पवित्र भस्म
  • संपत्ति
  • महिमा
  • दिव्य शक्ति

Noun, Feminine

  • sacred ashes
  • prosperity
  • glory, glorious personage, miraculous power

विभूति के मालवी अर्थ

विशेषण

  • भस्म, राख, ऐश्वर्य, ईश्वरीय, महापुरुष।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा