विचार

विचार के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

विचार के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • समस्या, स्थिति या विषय पर सोच
  • चिंतन-मनन
  • निर्णय
  • तत्व निर्णय
  • तत्व परीक्षा
  • किसी विषय पर गंभीरता से सोचना

विचार के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • thought, thinking
  • idea
  • view, observation(s)
  • pondering, deliberation, reflection
  • contemplation, reasoning
  • consideration
  • trial

विचार के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जो कुछ मन से सोचा जाए अथवा सोचकर निश्चित किया जाए, किसी विषय पर कुछ सोचने या सोचकर निश्चय करने की क्रिया

    उदाहरण
    . तुम भी इस बात पर विचार कर लो।

  • वह बात जो मन में उत्पन्न हो, मन में उठने वाली कोई बात, भावना, ख़याल, सोच

    उदाहरण
    . अभी मेरे मन में विचार आया है कि चलकर उससे बातें करूँ। . इस पुस्तक में आपको बहुत से नए विचार मिलेंगे।

  • राजा या न्यायाधीश आदि का वह कार्य जिसमें वादी और प्रतिवादी के अभियोग और उत्तर आदि सुने जाते हैं तथा उसके बाद यह निश्चित किया जाता है कि किस पक्ष का कथन ठीक है; और तब कुछ निर्णय किया जाता है, फै़सले के लिए मुक़दमे की सुनवाई

    उदाहरण
    . न्यायालय में अभियोग के संबंध में विचार चल रहा है। . राजकर्मचारी दोनों को पकड़कर उनका विचार कराने के लिए उन्हें राजद्वार पर ले गया।

  • किसी विषय आदि में प्रकट किया हुआ किसी का अपना मत या सम्मति

    उदाहरण
    . सभी के विचार से यह काम ठीक हो रहा है।

  • किसी विषय में माने और स्थिर किए हुए तत्व या सिद्धांत

    उदाहरण
    . पुराने विचारों में आज की पीढ़ी विश्वास नहीं करती।

  • विचरना, घूमना
  • घुमाना, फिराना
  • चयन
  • संकोच, संदेह
  • दूरदर्शिता, सतर्कता
  • विमर्श, गवेषणा, तत्वार्थनिर्णय
  • विवेक, तर्कण
  • परीक्षण
  • समझ, मनन-चिंतन

विचार के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • निर्णय, भावना, न्यायालय, का वादी प्रतिवादी के विषय में निश्चय

विचार के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोचना, समझना, आगा-पीछा निश्चित करना

Noun, Masculine

  • thought, idea, view, observation

विचार के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भावना, ख़याल

विचार के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मन में भाव का संचार
  • चिंतन
  • अभिमत

Noun, Masculine

  • thought, deliberation, consideration
  • view

अन्य भारतीय भाषाओं में विचार के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

ख़्याल - خیال

राय - رائے

पंजाबी अर्थ :

विचार - ਵਿਚਾਰ

गुजराती अर्थ :

विचार - વિચાર

ख्याल - ખ્યાલ

अभिप्राय - અભિપ્રાય

उद्देश - ઉદ્દેશ

कोंकणी अर्थ :

विचार

मत

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा