vidaarii meaning in hindi

विदारी

विदारी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

विदारी के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • फाड़ने वाला, विदारण करने वाला, विदारक

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • शालपर्णी

    विशेष
    . शालपर्णी के पौधे में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसका उपयोग अर्थराइटिस (Arthritis), डिमेंशिया (Dementia) और पाइल्स (Piles) जैसे रोगों में भी किया जाता है।

  • भुइँ कुम्हड़ा

    विशेष
    . यह कद्दू वर्गीय प्रजाति का फल होता है, जिसका पेठा बनता है।

  • भावप्रकाश के अनुसार अठारह प्रकार के कंठरोगों में से एक प्रकार का कंठरोग

    विशेष
    . यह रोग पित्त के प्रकुपित होने से होता है। इसमें गले और मुँह पर लाली आ जाती है, जलन होती है और बदबूदार मांस के टुकड़े कट-कटकर गिरने लगते हैं। कहते हैं, जिस करवट कोई अधिक सोता है, उसी ओर यह रोग होता है।

  • एक प्रकार का क्षुद्र रोग जिसमें बगल में फुंसी निकलती है
  • काम का एक रोग
  • वाराहीकंद

    विशेष
    . यह एक लता के रूप से मिलता है। इसका उपयोग गंभीर रोगों के उपचार के लिए होता है।

  • क्षीर-काकोली

    विशेष
    . हिमालय में बहुत ऊंचाई पर पाई जाने वाली एक दुर्लभ जड़ी, जो वीर्य-वर्धक मानी जाती है।

  • वाग्भट्ट के अनुसार मेढ़ासींगी, सफे़द पुनर्नवा, देवदार, अनंतमूल, बृहती आदि औषाधियों का एक गण

विदारी के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • फाड़ने वाला

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा