विधान

विधान के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

विधान के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी कार्य का आयोजन, काम का होना या चलना, विन्यास, संपादनक्रम, अनुष्ठान

    उदाहरण
    . जो कुछ करना है, उसी का विधान अब होना चाहिए।

  • व्यवस्था, प्रबंध, इंतिज़ाम, बंदोबस्त

    उदाहरण
    . पहले ही से ऐसा विधान करो कि कार्य आरंभ करने में देर न हो।

  • कार्य करने की रीति, विधि, प्रणाली, पद्धति
  • कोई चीज़ तैयार करने के लिए बनाना, निर्माण, रचना, सर्जन
  • ढंग, तरकीब, उपाय, युक्ति

    उदाहरण
    . कोई ऐसा विधान निकालो कि कार्य निर्विघ्न हो जाए।

  • उतना चारा जितना हाथी एक बार मुँह में डालता है, हाथी का ग्रास
  • हानि पहुँचाने का दाँव-पेंच, शत्रुता का आचरण
  • प्रेषण, भेजना
  • अनुमति देने का कार्य, निर्देश, आज्ञा
  • धन-संपत्ति
  • पूजा, अर्चना
  • नाटक में वह स्थल जहाँ किसी वाक्य द्वारा एक साथ सुख और दुःख प्रकट किया जाता है, जैसे—'बाल्यकाल ही में तुम्हारा ऐसा उत्साह देख मुझे हर्ष और विषाद दोनों होते हैं।'
  • पीड़ा, वेदना, संताप
  • प्राप्ति, लाभ
  • प्रतिकार
  • वेद
  • भाग्य, दैव
  • उपसर्ग या प्रत्यय का योग
  • नियम, क़ायदा

    विशेष
    . मनुष्यों के आचार-व्यवहार के लिए राज्य द्वारा स्थिर किए हुए वे नियम या विधान, जिनका पालन सबके लिए आवश्यक और अनिवार्य होता है और जिनका उल्लंघन करने से मनुष्य दंडित होता या हो सकता है।

  • क़ानून

    विशेष
    . राज्य या शासन के द्वारा जारी किया हुआ कोई कानून जिसमें किसी विषय की विधि और निषेध के संबंध रखनेवाली सभी धाराओं के रूप में लिखी रहती है

    उदाहरण
    . विधान के विपरीत कोई भी कार्य आपको संकट में डाल सकता है।

  • विधि, क़ानून आदि बनाने का कार्य
  • कही या बतलाई हुई ऐसी बात जो आदेश के रूप में हो और जिसका अनुसरण या पालन आवश्यक और कर्तव्य के रूप में हो

    उदाहरण
    . धर्मशास्त्र का विधान तो मानना ही पड़ता है।

विधान के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

विधान के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • legislation, rule, regulation
  • disposition
  • manner/method

विधान के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी कार्य का आयोजन, अनुष्ठान, प्रबन्ध, विधिपद्धति, प्रणाली, ढंग, उपाय, पूजा व्यवस्था, रचना

विधान के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कार्य-योजना
  • नियम
  • क़ानून

Noun, Masculine

  • an arrangement, rule, legislation, destiny

विधान के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विधि, रीति, शास्त्रोक्त रीति
  • अनुष्ठान, संपादनक्रम

विधान के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • निर्माण, रचना, सर्जन
  • निर्धारित प्रक्रिया, प्रचलित रीति
  • क़ानून
  • नियम

Noun, Masculine

  • creation
  • process, method, usual way
  • law, legislation

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा