वीर्य

वीर्य के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • देखिए - रज

वीर्य के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पुरुषों के शरीर की वह धातु जिससे बल, तेज और कांति आती है और जो संतान उत्पत्ति का मूल है, शुक्र

Noun, Masculine

  • sperm, semen

वीर्य के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • semen
  • potency, manly vigour, virility
  • heroism, valour

वीर्य के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर की सात धातुओं में से एक धातु जिसका निर्माण सबके अंत में होता है और जिसके कारण शरीर में बल और कांति आती है, पुरुष के प्रजनन अंगों में उत्पन्न वह द्रव जिसमें संतानोत्पत्ति के लिए आवश्यक शुक्राणु होते हैं, शुक्र

    विशेष
    . वीर्य की चरम धातु भी कहते हैं, यह स्त्रीप्रसंग के समय अथवा रोग आदि के कारण यों ही मूत्रेंद्रिय से निकलता है। कुछ लोगों का मत है कि वीर्य दो प्रकार का है—शीत और उष्ण। कुछ लोगों का मत है कि यह आठ प्रकार का होता है—उष्ण, शीत, स्निग्ध, रुक्ष, विशद, पिच्छिल, मृदु और तीव्र।

  • देखिए : 'रज'
  • पुरुषत्व शक्ति, पुंस्त्व
  • बल, शक्ति, सामर्थ्य
  • पराक्रम, वीरता
  • साहस, दृढ़ता
  • आभा, दीप्ति, कांति
  • गौरव, महत्ता, महिमा
  • वैद्यक के अनुसार किसी पदार्थ का वह सार भाग जिसके कारण उस पदार्थ में शक्ति रहती है, किसी वस्तु का मूल तत्व
  • अन्न आदि का बीज जो बोया जाता है
  • (औषधियों की) अचूकता, प्रभावकारिता
  • गरल, विष
  • सोना, सुवर्ण

वीर्य के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शुक्र, बीज, पराक्रम, बल शक्ति

वीर्य के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर की सात धातुओं में से प्रधान धातु जिससे शरीर में बल और तेज आता है और जो संतान का मूल है
  • सार, तत्व
  • बल, शक्ति

वीर्य के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वीरता
  • ओज, बल
  • शुक्र

Noun, Masculine

  • gallantry
  • valour
  • semen

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा