विकास

विकास के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - विकासु

विकास के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रसार, फैलाव, प्रकटन

    उदाहरण
    . नहिं परागु नहिं मधुर मधु, नहिं विकास इहिं काल।

विकास के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • evolution
  • development, growth
  • bloom

विकास के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी पदार्थ का उत्पन्न होकर अंत या आरंभ से भिन्न रूप धारण करते हुए उत्तरोत्तर बढ़ना, क्रमश: उन्नत होना, क्रमशः वृद्धि

    उदाहरण
    . सृष्टि का विकास, मानव सभ्यता का विकास, बीज से पेड़ों का विकास, गर्भादि से शरीर का विकास आदि।

  • प्रसार, फैलाव, बढ़ना

    उदाहरण
    . जन्म से लेकर पाँच साल की उम्र तक बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास सबसे अधिक होता है।

  • उन्नति, प्रगति

    उदाहरण
    . भारत का विकास भारतीयों पर निर्भर है।

  • समृद्धि

    उदाहरण
    . उसने बहुत विकास कर लिया है।

  • उत्थान

    उदाहरण
    . राष्ट्र का विकास सबका दायित्व है।

  • प्रस्फुटित होना, खिलना

    उदाहरण
    . अत्यधिक ठंड के कारण कलियों का विकास अवरुद्ध हो गया है।

  • एक प्रसिद्ध पाश्चात्य सिद्धांत जिसके आचार्य डार्विन नामक प्राणिविज्ञान के वेत्ता हैं

    विशेष
    . इस सिद्धांत में यह माना जाता है कि आधुनिक समस्त सृष्टि और उसमें पाए जाने वाले जीव-जंतु तथा वृक्ष आदि एक ही मूल तत्व से उत्तरोत्तर निकलते गए हैं। यह सिद्धांत इस बात का विरोधी है कि सारी सृष्टि जैसी है, वैसी ही एक बारगी उत्पन्न हो गई थी। इसे विकासवाद भी कहते हैं।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रकार की घास जो नीची भूमि में होती है, इसकी पत्तियाँ दूब की भाँति पर कुछ बड़ी होती हैं, चौपाए इसे बड़े चाव से खाते हैं

विकास के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

विकास के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विस्तार, फैलाव
  • पुष्प आदि का खिलना
  • किसी वस्तु के रूप रंग आदि में परिवर्तन

विकास के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विकास संबंधी काम
  • वृद्धि

Noun, Masculine

  • evolution, development, growth

विकास के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • क्रमिक परिवर्तन
  • उन्नति
  • खिलना

Noun, Masculine

  • development
  • improvement, uplift
  • blowing of flower

अन्य भारतीय भाषाओं में विकास के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

तरक़्क़ी - ترقی

फ़रोग़ - فروغ

पंजाबी अर्थ :

विकास - ਵਿਕਾਸ

गुजराती अर्थ :

विकास - વિકાસ

उत्क्रांति - ઉત્ક્રાંતિ

कोंकणी अर्थ :

विकास

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा