vindhyavaasinii meaning in hindi

विंध्यवासिनी

  • स्रोत - संस्कृत

विंध्यवासिनी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देवी की एक प्रसिद्ध मूर्ति

    विशेष
    . यह मूर्ति मिर्जापुर जिले में विंध्य के एक टोले पर अवस्थित है। पुराणों में इस मूर्ति के संबंध में अनेक आख्यान हैं। वामन पुराण का मत है कि इंद्र ने भगवती दुर्गा को विंध्य पर्वत पर ले जाकर स्थापित किया था। किसी-किसी का मत है कि सती के देह परित्याग करने पर जब शिवजी उनके शव को अपनी पीठ पर लादकर फिरने लगे, तब विष्णु धनुष-वाण लेकर उनके पीछे-पीछे चले; और जहाँ-जहाँ अवकाश पाया, शव को काट-काटकर गिराते गए। उसी समय एक अंग यहाँ भी गिरा था, जिससे यह सिद्धपीठ हो गया। यह मूर्ति बहुत प्राचीन है; क्योंकि प्राकृत के गोड़वहो (गोड़बध) काव्य में वाक्पतिराज ने, जो आठवीं शताब्दी में था, इसका वर्णन किया है। राजतरंगिणी में विंध्यवासिनी को भ्रमरवासिनी नाम से लिखा है। जिस स्थान पर वह मूर्ति है, वह स्थान विंध्याचल कहलाता है।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा