विप्लव

विप्लव के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

विप्लव के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • उपद्रव, हंगामा, अशांति और हलचल

    उदाहरण
    . छात्रों के विप्लव से परेशान होकर प्रधानाचार्य ने अनिश्चित काल के लिए विद्यालय को बंद कर दिया।

  • राज्य के भीतर जनता की अशांति और उद्धत आचरण, बलवा
  • दूसरे राष्ट्र द्वारा उपस्थित अशांति, परचक्र भय
  • उथल-पुथल, अव्यवस्था
  • आफ़त, विपत्ति
  • विनाश
  • शत्रु को डराने के लिए मचाया हुआ शोरगुल, डाँट-डपट या भभकी
  • नाव का डूबना, पोतभंग
  • जल की बाढ़, बहिया
  • वेदों के अपूर्ण ज्ञान द्वारा उनका अनादर
  • घोड़े की बहुत तेज़ चाल
  • बहना, इधर-उधर प्रवाहित होना
  • विरोध, वैपरीत्य
  • आइने पर का धब्बा
  • पाप, दुष्टता

विशेषण

  • प्लवरहित, पोतविहीन

विप्लव के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

विप्लव के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • insurrection, insurgency, revolt

विप्लव के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • उपद्रव, हलचल, बलवा, ग़दर

विप्लव के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • उत्पात, उपद्रव, अशांति
  • क्रान्ति, दङ्गा

Noun, Masculine

  • disturbance, upsurge, revolution.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा