विराट

विराट के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

विराट के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • महाभारत में वर्णित एक राजा

    उदाहरण
    . अज्ञातवास के समय पांडवों ने राजा विराट के यहाँ नौकरी की थी ।

  • उक्त देश का राजा जिसकी उत्तरा नामक कन्या का विवाह अभिमन्यु से हुआ था
  • मत्स्य देश का पुराना नाम
  • मत्स्य देश जहाँ के राजा के यहाँ पाँचो पांड़व अजातवास के समय छिपे थे

    विशेष
    . मनुस्मृति में मत्स्य देश का उल्लेख कुरुक्षेत्र और पांचाल के साथ है; इससे अनुमान होता था कि वह थानेसर के आस पास होगा । पर अब यह बात एक प्रकार से निश्चित हो गई है कि अलवर और जयपुर के बीच का प्रदेश ही महाभारत के समय मत्स्य देश कहलाता था । उक्त प्रदेश के अंतर्गत 'बैराट' और' माचड़ी' दो स्थान अब तक विराट और 'मत्स्य' का स्मरण दिलाते हैं ।

  • मत्स्य देश का राजा

    विशेष
    . इनके यहाँ अज्ञातवास के समय पांड़व नौकर के रूप में रहते थे । इनकी कन्या उत्तरा का विवाह अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु से हुआ था जिससे परीक्षित की उप्तत्ति हुई । ३

  • महाभारत का एक पर्व
  • संगीत में एक ताल का नाम

विराट के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

विराट के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • विशाल , विकराल

पुल्लिंग

  • चतुर्दश भुवन रूपी भगवान विष्णु की मूर्ति ; महाभारत कालीन मत्स्य देश के राजा का नाम

विराट के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • विशाल, व्यापक

Adjective

  • grand,anormous, all-pervasive.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा