virjaa meaning in hindi

विरजा

विरजा के अर्थ :

विरजा के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कपित्थानी का पौधा जिसकी पत्तियाँ कैथ की पत्तियों के समान होती हैं
  • श्रीकृष्ण की एक प्रेमिका सखी जिसने राधा के भय से नदी का रूप धारण कर लिया था

    विशेष
    . इसकी कथा ब्रह्मवैवर्तपुराण के श्रीकृष्ण जन्म खंड में दी हुई है। गोलोक में एक बार कृष्ण जी राधा को न देखकर विरजा नाम की एक गोपी के पास चले गए। खबर पाते ही राधा दौड़ी। श्रीकृष्ण तो अंतर्धान हो गए; और विरजा बेचारी डर के मारे नदी हो गई। जब कृष्ण इसके विरह में बहुत व्याकुल हुए, तब इसने फिर अपना पूर्व रूप धारण कर लिया।

  • दूब, दूर्वा
  • राजा नहुष की पत्नी

    विशेष
    . पुराणों के अनुसार नहुष एक बार स्वर्ग के राजा ही रहे थे।

  • जगन्नाथ क्षेत्र

विशेषण

  • विरज

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह स्त्री जिसका मासिक धर्म बंद हो गया है, गतार्तवा स्त्री

विरजा के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • दूर्बा , दूब ; वैकुंठ धाम की नदी का नाम ; राधा की एक सहेली का नाम

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा