विसूचिका

विसूचिका के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

विसूचिका के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • see विषूचिका

विसूचिका के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वैद्यक के अनुसार एक प्रकार का रोग जिसे हैजा मानते हैं

    विशेष
    . इस रोग में पहले पेट में दर्द होता है और फिर रोगी को बहुत से दस्त आते हैं। शरीर में जलन होती है और प्यास बहुत लगती है। छाती और सिर में पीड़ा होती है; भ्रम, मूर्छा और कंप होता है; जँभाई आती है; निर्बलता बहुत होती है; मूत्र बंद हो जाता है; नाड़ी मंद पड़ जाती है; आँखें बैठ जाती हैं; शरीर का रंग पीला पड़ जाता है और आवाज़ बदल जाती है। इसके साथ ही वायु आदि के प्रकोप के कारण सारे शरीर में सुइयाँ चुभने की सी पीड़ा होती है; इसी से इसे विसूचिका कहते हैं। कुछ लोग इसे हैजा भी मानते हैं, पर अधिकांश डॉक्टर आदि इसे भिन्न समझते हैं। उनका मत है कि यह विसूचिका रोग अजीर्ण के कारण होता है, और हैजा एक प्रकार के विषाक्त जीवाणुओं के शरीर में प्रवेश करने से होता है।

विसूचिका के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

विसूचिका के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अतिसार, हैजा

Noun, Feminine

  • cholera, diarrhoea

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा