वृद्धि

वृद्धि के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

वृद्धि के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बढ़त, अधिकता
  • विकास
  • सफलता

Noun, Feminine

  • growth, increase, rise

वृद्धि के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • increase/increment, rise, growth
  • progress
  • enlargement, augmentation
  • enhancement
  • magnification

वृद्धि के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बढ़ने या अधिक होने की क्रिया अथवा भाव, बढ़ती, बढ़त, अधिकता

    उदाहरण
    . धन धान्य की वृद्धि, संतान की वृद्धि, यश की वृद्धि आदि।

  • विशेषतः वृत्ति वेतन आदि में होने वाली अधिकता (इन्क्रीमेंट)
  • प्रगति, विकास
  • सफलता, उन्नति
  • अभ्युदय, समृद्धि
  • ब्याज, सूद
  • वह अशौच जो घर में संतान उत्पन्न होने पर होता है
  • एक प्रसिद्ध लता

    विशेष
    . यह लता अष्टवर्ग के अंतर्गत मानी गई है। कहते हैं, यह कोशयामल देश में कोशल पर्वत पाई जाती है। इसके क़द पर सफे़द राएँ और कहीं-कहीं छेद होते हैं। इसका फल कपास की गाँठ के समान होता है, आजकल यह औषधि नहीं मिलती। वैद्यक में यह मधुर, शीतल, वीर्यवर्धक, गर्भ धारण कराने वाली और रक्तपित्त, खाँसी तथा क्षय रोग को नष्ट करने वाली मानी गई है।

  • राजनीति में कृषि, वाणिज्य दुर्ग, सेतु, कुंजरबंधन, कन्याकर, वलादान और सैन्यसन्निवेश इन आठों वर्गों का उपचय, वर्द्धन, स्फाति
  • फलित ज्योतिष में विषकंभ आदि 27 योगों के अंतर्गत ग्यारहवाँ योग

    विशेष
    . कहते हैं, इस योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति धन का अच्छा उपयोग करने वाला और माल खरीदने तथा बेचने में बहुत चतुर होता है।

  • संस्कृत व्याकरण में संधि का एक प्रकार जिसके अनुसार अ अथवा आ के पश्चात् दूसरे शब्द के आरंभ में ए, ऐ, तथा ओ, ओ के आने पर दोनों मिलकर क्रमशः ऐ और औ हो जाते हैं, जैसे—पुत्र + एषणा से 'पुत्रंषणा' तथा शुद्ध + औदन से 'शुद्धोदन'

    उदाहरण
    . संस्कृत व्याकरणों ने भा संस्कृत भाषा में धातु के स्वर में इसी प्रकार के परिवर्तन को लक्ष्य करके इन तान क्रमा का गुण, बृद्धि, एवं संप्रसारण नामकरण किया था।

  • धन-दौलत, जायदाद
  • ढेर, राशि, परिमाण
  • चंद्रमा की कला का बढ़ना
  • सूदख़ोरी
  • लाभ, फ़ायदा, मुनाफ़ा
  • शक्ति या कर की वृद्धि
  • अंडकोश वृद्धि
  • छेदन, कर्तन
  • संपत्ति का हरण
  • पीड़ा
  • ऊँचाई, उच्चता

वृद्धि के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

वृद्धि के अवधी अर्थ

विर्धि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वृद्धि

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा