vrishchik meaning in english
वृश्चिक के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a scorpion
वृश्चिक के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- बिच्छू नामक प्रसिद्ध कीड़ा जिसके डंक में बहुत तेज ज़हर होता है
- गोबर में उत्पन्न होने वाला कीड़ा, शूककीट
- पुनर्नवा, गदहपूरना
- मदन वृक्ष, मैनफल
- वृश्चिकाली या बिच्छू नाम की लता
-
ज्योतिष में मेष आदि बारह राशियों में से आठवीं राशि
विशेष
. इसके सब तारों से प्रायः बिच्छू का सा आकार बनता है। विशाका नक्षत्र के अंतिम पाद से आरंभ होकर अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्रों के स्थितिकाल तक यह राशि मानी जाती है। भारतीय फलित ज्योतिष के अनुसार यह राशि शीर्षोदय, श्वेतकर्ण, कफ़ प्रकृति, जलचर, उत्तर दिशा की अधिपति और अनेक पुत्रों तथा स्त्रियों से युक्त मानी गई है। कहते हैं, इस राशि में जन्म लेने वाला मनुष्य धन जन से युक्त, भाग्यवान्, राज सेवा, करने वाला, सदा दूसरों के धन की अभिलाषा करने वाला, उत्साही और वीर होता है। -
फलित ज्योतिष के अनुसार मेष आदि बारह लग्नों में से आठवाँ लग्न
विशेष
. यह वृश्चिक राशि के उदय के समय माना जाता है। कहते हैं, जो बालक इस लग्न में जन्म लेता है, वह बहुत मोटा-ताज़ा, खर्चीला, कुटिल, माता-पिता के लिए अनिष्टकर, गंभीर और स्थिर प्रकृति वाला, उग्र स्वभाव का, विश्वासी, हँसमुख, साहसी, गुरु और मित्रों से शत्रुता रखने वाला, राज सेवा करने वाला, दुःखी, दाता, नीच प्रकृति और पित्तरोगी होता है। - अगहन मास जिसमें प्रायः सूर्योदय के समय वृश्चिक राशि का उदय होता है
- कर्कट, केकड़ा
- कनखजूरा, गोजर
- एक कीड़ा जो रोएँदार होता है
वृश्चिक के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएवृश्चिक के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- बिच्छू
- आठवीं राशि
Noun, Masculine
- Scorpion
- the sign of zodiac Scorpio: See T.III.
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा