vritra meaning in hindi

वृत्र

  • स्रोत - संस्कृत

वृत्र के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अँधेरा, अंधकार
  • मेघ, बादल, घन
  • शत्रु, दुश्मन
  • पुराणानुसार त्वष्टा के पुत्र एक दानव या असुर का नाम, वृत्रासुर

    विशेष
    . इसे देवराज इंद्र ने मारा था। इसी को मारने के लिए दधीचि की हड्डियों का वज्र बनाया गया था। कहते हैं, एक बार इंद्र ने विश्वरूप पुरोहित को मार डाला था। उसके पिता त्वष्टा ऋषि ने इसका बदला चुकाने के लिए यज्ञ करके उसे उत्पन्न किया। जब इसने इंद्र पर आक्रमण किया, तब इंद्र देवताओं सहित इंद्रपुरी में भाग गए, पर अंत में विष्णु की सम्मति से इंद्र ने दधीचि ऋषि से उनकी हड्डियाँ माँगी और उन्हीं हड्डियों का वज्र बनाकर इससे लड़ना आरंभ किया। जब इंद्र ने इसके दोनों हाथ काट डाले, तब यह इंद्र को उनके हाथी ऐरावत सहित निगल गया। तब इंद्र इसका पेट फाड़कर बाहर निकले और इसका सिर काट डाला। देवी भागवत में इसकी कथा विस्तार के साथ दी गई है। वेदों में भी 'वृत्र असुर' का उल्लेख है; पर वहाँ जो कुछ वर्णन मिलता है, उससे आलंकारिक रूप में मेघ और अँधकार आदि के संबंध में ही 'वृत्र' शब्द आया हुआ जान पड़ता है।

  • एक पर्वत का नाम
  • ध्वनि
  • चक्र
  • इंद्र
  • पर्वत, पहाड़
  • पत्थर
  • धन
  • चर्म, चमड़ा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा