याम

याम के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

याम के मैथिली अर्थ

  • पहर, दिन/रातिक चतुर्थांश काल
  • quarter of day/night.

याम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • three hours' time

याम के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • तीन घंटे का समय, पहर
  • एक प्रकार के देवगण, इनका जन्म मार्कंडेय पुराण के अनुसार स्वायंभुव मनु के समय यज्ञ और दक्षिणा से हुआ था, ये संख्या में बारह हैं
  • काल, समय
  • नियंत्रण, संयम, रोक
  • जाने का साधन, गाड़ी आदि
  • गमन, जाना
  • पथ, मार्ग
  • प्रगति

विशेषण

  • यम संबंधी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • रात

    उदाहरण
    . दोऊ राजत श्यामा श्याम। ब्रज युवती मंडली विराजत देखति सुरगन बाम। धन्य धन्य वृंदाबन को सुख सुरपुर कौने काम। धनि वृषभानु सुता धनि मोहन धनि गोपिन को काम। इनकी को दासी सरि ह्लै है धन्य शरद की याम। कैसेहु सूर जनम ब्रज। पावै यह सुख नहिं तिहुँ धाम।

याम के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

याम के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आम एक रसदार फल

याम के कन्नौजी अर्थ

जाम

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पहर, तीन घंटे का समय

याम के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पहर, जाम
  • वह बर्तन जो प्राचीन काल में साढ़े सात घड़ा या तीन घंटे का होता था, पूरे दिन-रात के लिए आठों याम शब्द का प्रयोग किया जाता था

याम के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • समय विशेष, एक प्रहर, तीन घंटे का एक याम
  • देवता विशेष
  • रात्रि

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा